फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal rg kar medical college case dilip ghosh said sandip ghosh is main perpetrator

West Bengal: 'संदीप घोष ही मुख्य साजिशकर्ता है', आरजी कर की घटना पर भाजपा नेता बोले- अभी और खुलासे होंगे

Sat, 07 Sep 2024 10:54 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 07 Sep 2024 10:54 AM IST
सार

दिलीप घोष ने कहा है कि 'आरजी कर मामले में संदीप घोष को लेकर जिस तरह की जानकारी सामने आ रही है उससे पता चलता है कि वह लंबे समय से रैकेट में शामिल था।'

विज्ञापन
west bengal rg kar medical college case dilip ghosh said sandip ghosh is main perpetrator
पूर्व प्राचार्य संदीप घोष पर CBI का शिकंजा - फोटो : ANI

विस्तार

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शुक्रवार को ही सीबीआई ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज में हुई वित्तीय अनियमितता के मामले में संदीप घोष के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी। अब इसे लेकर भाजपा नेता दिलीप घोष ने कहा है कि 'आरजी कर मामले में संदीप घोष को लेकर जिस तरह की जानकारी सामने आ रही है उससे पता चलता है कि वह लंबे समय से रैकेट में शामिल था। जैसे जैसे जांच आगे बढ़ेगी तो और भी नाम सामने आएंगे। संदीप घोष ही आरजी कर के भ्रष्टाचार और हिंसा के मामले में मुख्य साजिशकर्ता है।'
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट से भी संदीप घोष को लगा झटका
आरजी कर मेडिकल कॉलेज में वित्तीय अनियमितता के मामले में पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट से भी झटका लग चुका है, जब सुप्रीम कोर्ट ने संदीप घोष की याचिका खारिज कर दी। संदीप घोष ने आरजी कर भ्रष्टाचार मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि उन्हें पक्षकार बनने का अधिकार नहीं है। मेडिकल कॉलेज में वित्तीय अनियमितता के मामले में ईडी ने बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में एक आलीशान बंगले का पता लगाया है। यह दो मंजिला बंगला डॉ. संदीप घोष और उनकी पत्नी संगीता घोष के नाम पर है।  
विज्ञापन


पूर्व उपाधीक्षक ने लगाए थे संदीप घोष पर गंभीर आरोप
आरजी कर मेडिकल कॉलेज का प्रिंसिपल रहने के दौरान संदीप घोष पर वित्तीय गड़बड़ी करने के आरोप लगे थे। ये आरोप आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व उपाधीक्षक अख्तर अली ने लगाए थे। अख्तर अली ने अपनी शिकायत में संदीप घोष पर अस्पताल में लावारिस शवों की तस्करी, बायो-मेडिकल कचरे के निपटान में भ्रष्टाचार, निर्माण निविदाओं में भाई-भतीजावाद करने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे। इन्हीं आरोपों की जांच सीबीआई द्वारा की जा रही है। आरजी कर मेडिकल कॉलेज में बीते माह डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में भी 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed