{"_id":"5de9f7178ebc3e550265aefb","slug":"west-bengal-reconciliation-begins-between-jagdeep-dhankhar-and-mamata-banerjee","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच सुलह के संकेत, धनखड़ बोले- मैं बातचीत को तैयार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: राज्यपाल और मुख्यमंत्री के बीच सुलह के संकेत, धनखड़ बोले- मैं बातचीत को तैयार
Fri, 06 Dec 2019 12:07 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:07 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच जारी विवाद थमते हुए नजर आ रहे हैं। राज्यपाल धनखड़ ने शुक्रवार को कहा कि सरकार और राजभवन के बीच जारी विवाद को खत्म करने के लिए वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ हर मुद्दे पर बातचीत करने को तैयार हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल अपनी पत्नी के साथ विधानसभा पहुंचे और डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की 63वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। विधानसभा के मार्शल, अन्य अधिकारियों और विधायकों ने राज्यपाल का स्वागत किया।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी उनका स्वागत करने नहीं पहुंचे क्योंकि वह व्यापार सलाहकार (बीए) समिति की एक बैठक में थे।
राज्य विधानसभा में धनखड़ ने पत्रकारों से कहा कि बातचीत ही एक मात्र रास्ता है। मैं मुख्यमंत्री के साथ राज भवन या नबना कहीं भी किसी भी मुद्दे पर बातचीत को तैयार हूं। मैंने इस संबंध में उन्हें एक पत्र भी लिखा है। मंगलवार को मैंने उनसे फोन पर बात की थी।
विज्ञापन