फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Police arrest another TMC leader in Sandeshkhali, lodge FIR against Shajahan

West Bengal: पुलिस ने संदेशखाली से एक और तृणमूल नेता को किया गिरफ्तार, शाहजहां शेख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Mon, 26 Feb 2024 04:56 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 26 Feb 2024 04:56 PM IST
सार

West Bengal: पश्चिम बंगाल पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस के नेता अजीत मैती को संदेशखाली में ग्रामीणों की जमीन कब्जाने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने कहा कि उनके फरार नेता शाहजहां शेख को एक हफ्ते के भीतर गिरफ्तार किया जाएगा। 

विज्ञापन
West Bengal Police arrest another TMC leader in Sandeshkhali, lodge FIR against Shajahan
अजीत मैती - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पश्चिम बंगाल पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के नेता अजीत मैती को उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखली से गिरफ्तार किया। उन पर ग्रामीणों की जमीन को कब्जाने का आरोप है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

मैती को टीएमसी के फरार नेता शाहजहां शेख का करीबी माना जाता है। उन्हें रविवार की शाम को नगर निकाय के एक स्वयंसेवक के घर से गिरफ्तार किया। ग्रामीणों द्वारा पीछा किए जाने के बाद मैती ने खुद को चार घंटे से ज्यादा समय तक घर के अंदर बंद रखा। उन्होंने कहा, 'हमने जमीन कब्जाने के संबंध में ग्रामीणों से शिकायत मिलने  के बाद उसे गिरफ्तार किया है। हम उन्हें बाद में दोपहर में अदालत पेश करेंगे।' उन्होंने बताया कि 70 से ज्यादा शिकायतें मिलने के बाद पुलिस ने शाहजहां शेख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधिकारी ने कहा, ज्यादातर शिकायतकर्ताओं ने दावा किया कि शाहजहां शेख उनकी जमीन कब्जाने और स्थानीय महिलाओं का उत्पीड़न करने में सक्रिय रूप से शामिल था। इससे पहले शाहजहां और उसके समूह के साथ कथित संबंधों से नाराज ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले मैती पर हमला किया था। 

विज्ञापन

टीएमसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को लगातार दूसरे दिन संदेशखाली का दौरा किया। प्रतिनिधिमंडल ने सत्तारूढ़ पार्टी के स्थानीय नेताओं के कथित अत्याचारों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की। कोलकाता से करीब सौ किलोमीटर दूर संदेशखली इलाका एक महीने से ज्यादा समय से फरार शाहजहां और उनके समर्थकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के कारण उबल रहा है। 

एक हफ्ते के भीतर गिरफ्तार किया जाएगा शाहजहां शेख: टीएमसी
वहीं, टीएमसी के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष ने कहा कि आरोपी शाहजहां शेख को सात दिनों के भीतर गिरफ्तार किया जाएगा। घोष का यह बयान कलकत्ता उच्च न्यायालय की उस टिप्पणी के बाद आया है, जिसमें कहा गया कि शाहजहां की गिरफ्तारी पर कोई रोक नहीं है। 

घोष ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, (तृणमूल कांग्रेस महासचिव) अभिषेक बनर्जी ने सही कहा था। शाहजहां शेख की गिरफ्तारी का मामला अदालत के कानूनीं पेंच में फंस गया था। विपक्ष इस मौके का इस्तेमाल राजनीति के लिए कर रहा था। मामले को स्पष्ट करने और पुलिस को कार्रवाई करने की अनुमति देने के लिए उच्च न्यायालय का धन्यवाद। शाहजहां को सात दिनों के भीतर गिरफ्तार किया जाएगा। 

अभिषेक बनर्जी ने दावा किया था कि कानूनी उलझनों और पुलिस की ओर से दर्ज प्राथमिकियों पर रोक की वजह से शाहजहां को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। अदालत ने निर्देश दिया कि महिलाओं पर यौन अत्याचार और आदिवासियों की जमीन कब्जाने का आरोप का संज्ञान लेते हुए  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई), राज्य के गृह सचिव को मामले में पक्षकार बनाया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed