फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   West Bengal ›   West Bengal People returning after Durga immersion attacked with crude bombs, vandalized vehicles

West Bengal News: दुर्गा विसर्जन कर लौट रहे लोगों पर बम से हमला, वाहनों में की गई तोड़फोड़

Sun, 17 Oct 2021 09:52 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sun, 17 Oct 2021 09:52 AM IST
सार

हमलावर तोड़फोड़ और बमबाजी करने के बाद फरार हो गए। इस हमले में कुछ लोगों को चोटें आई हैं, पुलिस हमलावरों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है।

विज्ञापन
West Bengal People returning after Durga immersion attacked with crude bombs, vandalized vehicles
दुर्गा विसर्जन कर लौट रही भीड़ पर देशी बम से हमला - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से बड़ी वारदात सामने आई है। यहां शनिवार रात दुर्गा विसर्जन कर घर लौट रही भीड़ पर एक अज्ञात समूह ने देसी बम से हमला कर दिया गया। बम की आवाज सुनते ही अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद लोगों की गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की गई। यह हमला उस वक्त हुआ जब दुर्गापुर के अन्नपूर्णा इलाके में लोग दुर्गा विसर्जन करके लौट रहे थे। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हमलावर हमला के बाद मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन



घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराया और घायलों को अस्पताल भेजा। एसीपी ध्रुबज्योति मुखर्जी का कहना है कि इस हमले में कुछ लोगों को चोटें आई हैं, जिनका इलाज करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमलावरों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। सभी फरार हैं। उन्हें चिह्नित करने के लिए पुलिस टीमें बनाई गई हैं। जल्द ही गिरफ्तारी कर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


शराब को लेकर हुआ झगड़ा 
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों गुटों में झगड़ा शराब भुगतान को लेकर हुआ था। बताया जा रहा है कि एक गुट दुर्गा विसर्जन के बाद लौट रहा था, इसी बीच दूसरा गुट आया और शराब खरीदने के लिए पैसे मांगने लगा। इसी बात को लेकर दोनों गुटों में झगड़ा हो गया और मारपीट शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दूसरे गुट ने बम से हमला कर दिया और वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। हालांकि, पुलिस किसी भी तरह की बमबाजी से इनकार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed