फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal News Updates: CBI summons TMC national general secretary Abhishek Banerjee

West Bengal: टीएमसी के महासचिव को सीबीआई का समन,अभिषेक बनर्जी बोले- भ्रष्टाचार के सबूत हैं तो गिरफ्तार करो

Fri, 19 May 2023 05:35 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 19 May 2023 05:35 PM IST
सार

हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में केंद्रीय एजेंसियां जैसे सीबीआई और ईडी अभिषेक बनर्जी से पूछताछ कर सकती हैं। इस आदेश को वापस लेने के लिए टीएमसी नेता ने हाईकोर्ट में एक दूसरी याचिका दाखिल की थी। 
 

विज्ञापन
West Bengal News Updates: CBI summons TMC national general secretary Abhishek Banerjee
Abhishek Banerjee - फोटो : Social Media

विस्तार

टीएमसी के महासचिव और सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से शनिवार को सीबीआई निजाम पैलेस में पूछताछ करेगी। इस मामले में सीबीआई ने उन्हें तलब किया है।
विज्ञापन


इससे पहले, गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने अपने पूर्व आदेश को बरकरार रखते हुए उनकी याचिका खारिज कर दी थी। दरअसल, हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में केंद्रीय एजेंसियां जैसे सीबीआई और ईडी उनसे पूछताछ कर सकती हैं। इस आदेश को वापस लेने के लिए टीएमसी नेता ने हाईकोर्ट में एक दूसरी याचिका दाखिल की थी। 
विज्ञापन


पार्टी के अधिकारियों के अनुसार शुक्रवार को  अभिषेक बनर्जी ने अपने एक या दो दिन के लिए चल रहे जनसंपर्क अभियान को निलंबित कर शहर लौटने का फैसला किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बनर्जी ने पत्रकारों से इस बात की पुष्टि करते हुए कहा- "मैं आज ही कलकत्ता वापस आ रहा हूं, क्योंकि वहां कुछ विकास हुआ है।" 

टीएमसी के एक नेता ने बताया- "अभिषेक बनर्जी निजाम पैलेस में सीबीआई के समक्ष 11 बजे प्रस्तुत होंगे। वह बांकुड़ा में एक समारोह को संबोधित करने के बाद कलकत्ता के लिए रवाना होंगे।" 

बता दें कि पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी आज शाम बांकुरा में दूसरी रैली को संबोधित करेंगी, जिसे पहले टीएमसी सुप्रीमो के भतीजे अभिषेक संबोधित करने वाले थे। 

बांकुड़ा में लोगों को संबोधित करते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा- "वोटरों के अलावा मैंने किसी के भी सामने अपना सिर नहीं झुकाया है।"

उन्होंने सीबीआई को चुनौती देते हुए कहा-  "अगर मेरे खिलाफ भ्रष्टाचार का सबूत मिलता है तो सीबीआई मुझे गिरफ्तार करें। सीबीआई ने मुझे तलब किया, क्योंकि वे (भाजपा)यह जनसंपर्क अभियान बंद कराना चाहते हैं।"

बंगाल में करंट लगने से तीन लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24-परगना जिले में शुक्रवार को धान के खेत में काम करते समय करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि फतुलियापुर गांव में खेत में काम करते समय एक 45 वर्षीय व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। व्यक्ति को बचाने में मदद करने वाले 18 वर्षीय लड़के और एक अन्य व्यक्ति की भी करंट लगकर मौत हो गई। 

इस घटना में दो की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक अन्य को बदुरिया अस्पताल ले जाने पर मृत घोषित कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि गुरुवार को 220 वोल्ट का ओवरहेड तार टूट कर खेत में गिर गया था। 


लोगों ने इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी थी लेकिन इसपर अबतक कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

एगरा पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामले में NHRC ने राज्य सरकार को जारी किया नोटिस

पूर्वी मेदिनीपुर जिले के एगरा में एक अवैध पटाखे की फैक्टरी में विस्फोट में नौ लोगों की मौत के बाद एनएचआरसी ने राज्य सरकार को नोटिस जारी किया है। इस घटना के बाद भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने घटनास्थल का दौरा किया था। उन्होंने जनहित याजिका दायर करते हुए एनआईए जांच की मांग की थी। गुरुवार को कलकत्ता हाई कोर्ट ने सीआईडी को इस मामले में जांच के आदेश दिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed