फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal News : Suvendu Adhikari Roared At Rally, Said I Will Defeat Mamta Banarjee in Assembly Election, Otherwise Leave Politics

बंगाल : रैली में गरजे सुवेंदु अधिकारी, बोले- चुनाव में ममता को हराऊंगा, नहीं तो राजनीति छोड़ दूंगा

Mon, 18 Jan 2021 06:01 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: योगेश साहू Updated Mon, 18 Jan 2021 06:01 PM IST
विज्ञापन
West Bengal News : Suvendu Adhikari Roared At Rally, Said I Will Defeat Mamta Banarjee in Assembly Election, Otherwise Leave Politics
सुवेंदु अधिकारी, भाजपा नेता, पश्चिम बंगाल - फोटो : ANI

भारतीय जनता पार्टी के नेता सुवेंदु अधिकारी ने सोमवार को कोलकाता की रैली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल में होने वाले चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हराऊंगा। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा। उन्होंने सीएम ममता को सीधे चुनौती देते हुए कहा कि नंदीग्राम से ममता बनर्जी को 50 हजार से अधिक वोट से हराऊंगा, नहीं तो राजनीति छोड़ दूंगा।

विज्ञापन


उन्होंने ममता बनर्जी द्वारा नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की घोषणा पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आपने नंदीग्राम के लिए क्या किया? आपने कितना विकास किया है यहां की जनता को जवाब दीजिए।
विज्ञापन


सुवेंदु ने ममता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दीदी तो नंदीग्राम आंदोलन की वजह से 2011 में सत्ता में आई, लेकिन नंदीग्राम आंदोलन के दौरान किसानों पर गोली चलाने वाले पुलिस अधिकारी अरुण गुप्ता को उनकी सरकार ने चार बार एक्सटेंशन दिया है। उन्होंने कहा कि नंदीग्राम की जनता ममता बनर्जी को कभी माफ नहीं करेगी। इस बार ममता की बुरी हार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रैली से पहले हुए पथराव को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस रैली के लिए पुलिस की अनुमति ली गई थी, लेकिन फिर भी कुछ लोगों को पथराव करते देखा गया। लेकिन ये रणनीति काम नहीं करेगी क्योंकि पश्चिम बंगाल के लोग हमारे साथ हैं और वे एक बदलाव चाहते हैं।

मिनी पाकिस्तान के लड़के और कोलकाता निगम प्रशासन से जुड़े लोग पत्थर फेंक रहे थे। यह देखने लायक था कि जिस तरह से हमारे लड़कों ने उनका पीछा किया। इसने हमें याद दिलाया कि मोदी जी क्या कहते हैं...घुस के मारेंगे।  

बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को घोषणा करते हुए कहा कि वे इस बार नंदीग्राम से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि सुवेंदु अधिकारी वर्तमान में नंदीग्राम से विधायक हैं, जो पिछले महीने ही तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हुए है। 

टीएमसी को 200 से अधिक सीटें आएंगीः ममता
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने नंदीग्राम से हुंकार भरते हुए कहा, ''मैं नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ूंगी। संभव हुआ, तो भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों जगह से चुनाव लड़ूंगी। ममता बनर्जी ने कहा कि इस बार भी बंगाल में टीएमसी की सरकार बनेगी और टीएमसी को 200 से अधिक सीटें मिलेंगी।


ममता ने कहा, मुझे वो दिन याद हैं, 'इसलिए मुझे किसी से ज्ञान नहीं चाहिए, नंदीग्राम आंदोलन किसने शुरू किया था, हम सब जानते हैं।''  सुवेंदु अधिकारी के गढ़ नंदीग्राम में रैली करते हुए ममता बनर्जी ने जमकर भाजपा पर हमला बोला। रैली में टीएमसी सांसद और सुवेंदु अधिकारी के पिता शिशिर अधिकारी और उनके भाइयों को नहीं बुलाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed