{"_id":"61f4cd57d4515f5f7128f025","slug":"west-bengal-news-fire-breaks-out-at-burdwan-medical-college-covid-ward-1-patient-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल: वर्धमान मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में लगी आग, एक मरीज की मौत, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल: वर्धमान मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में लगी आग, एक मरीज की मौत, मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद
Sat, 29 Jan 2022 10:45 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वर्धमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वर्धमान
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 29 Jan 2022 10:45 AM IST
सार
पश्चिम बंगाल के वर्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कोविड वार्ड में शनिवार को आग लगने से एक मरीज की मौत हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के वर्धमान मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के कोविड वार्ड में शनिवार को आग लगने से एक मरीज की मौत हो गई, जिससे मरीजों और परिजनों में दहशत फैल गई। मरीज की पहचान पूर्वी बर्दवान जिले की रहने वाली 60 वर्षीय संध्या रॉय के रूप में हुई है। अस्पताल सूत्रों ने बताया कि अस्पताल के राधारानी वार्ड में शनिवार तड़के आग लग गई।
विज्ञापन
पांच सदस्यीय जांच दल का गठन
शुरुआत में मरीजों के परिजनों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो सके। इसके बाद एक फायर टेंडर को बुलाया गया और पुलिस भी मौके पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। हालांकि अस्पताल ने अपनी ओर से किसी भी विफलता को स्वीकार करने से इनकार कर दिया, लेकिन कारण का पता लगाने के लिए पांच सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया है।
विज्ञापन