फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal news: Couple kills four family members in Howrah

West Bengal: हावड़ा में दंपती ने परिवार के चार सदस्यों की हत्या की, महिला गिरफ्तार

Thu, 11 Aug 2022 03:00 PM IST
अजय सिंह अमर उजाला ब्यूरो, हावड़ा
अमर उजाला ब्यूरो, हावड़ा Published by: अजय सिंह Updated Thu, 11 Aug 2022 03:00 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार, पड़ोसियों ने देखा कि दरवाजे से खून निकल रहा है। इसके बाद रात में ही उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी।

विज्ञापन
West Bengal news: Couple kills four family members in Howrah
अपराध - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बुधवार देर रात संपत्ति विवाद में एक दंपती ने अपने परिवार के चार लोगों की कथित रूप से हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक चारों की हत्या धारदार हथियार से काटकर की गई है। पुलिस ने चारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने हत्या के सिलसिल में एक महिला को गिरफ्तार किया है जबकि उसका पति फरार बताया गया है। मरने वालों में दो महिला, एक पुरुष और एक किशोरी शामिल हैं। ये घटना हावड़ा थाना अंतर्गत एमसी घोष लेन में घटित हुई है।

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के अनुसार, छोटे भाई और उसकी पत्नी ने मिलकर अपने बड़े भाई, भाभी, मां व नाबालिग भतीजी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित छोटा भाई देवराज घोष फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। हत्या के आरोप में पुलिस ने देवराज की पत्नी पल्लवी घोष को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को पूछताछ में पता चला है कि हत्या कारण संपत्ति विवाद बताया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पड़ोसियों ने देखा कि दरवाजे से खून निकल रहा है। इसके बाद रात में ही उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और जैसे ही घर में दाखिल हुई तो खून से लथपथ चार शव मिले। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed