फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West bengal news : called B team of bjp Asaduddin Owaisi furious on Congress and TMC AIMIM

BJP की बी टीम कहने पर ओवैसी का पलटवार, कांग्रेस को बताया 'बैंड-बाजा' पार्टी, ममता को भी सुनाई खरी-खरी

Sun, 31 Jan 2021 10:15 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 31 Jan 2021 10:15 AM IST
विज्ञापन
West bengal news :  called B team of bjp Asaduddin Owaisi furious on Congress and TMC AIMIM
AIMIM chief Asaduddin Owaisi - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन कड़ाके की इस सर्दी में सियासी बयानबाजी की गरमाहट अपने चरम पर है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को बीजेपी की बी टीम कहे जाने पर कांग्रेस पार्टी पर पलटवार किया है।

विज्ञापन


एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जबसे हमने बंगाल चुनाव लड़ने की घोषणा की है बैंड-बाजा पार्टी, जिसे कभी कांग्रेस के रूप में जाना जाता था, ने कहना शुरू कर दिया कि हम भाजपा की बी टीम हैं। ममता बनर्जी भी ऐसी बातें कहने लगीं। ओवैसी ने पूछा कि क्या मैं केवल एक ही हूं, जिसके बारे में वे बात कर सकते हैं? उन्होंने कहा कि मैं किसी और का नहीं बल्कि जनता का हूं।

विज्ञापन

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी कर्नाटक दौरे पर पहुंचे हैं, यहां उन्होंने कलबुर्गी जिले में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ वे गांधी को श्रद्धांजलि देते हैं और दूसरी तरफ वे गांधी की हत्या के साजिशकर्ता सावरकर की पूजा करते हैं। 

गांधी हत्या में सावरकर और जांच से जुड़े एक कमीशन का नाम लेते हुए ओवैसी ने कहा, ''मैं यहां सावरकर का भी नाम ले रहा हूं, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस कपूर ने भी सावरकर का नाम लिया था। जस्टिस कपूर कमीशन की रिपोर्ट में कहा गया था कि सावरकर महात्मा गांधी की हत्या का साजिशकर्ता था।'' 


ओवैसी का आरोप, गांधी की हत्या में आरएसएस का हाथ 
ओवैसी ने गांधी की हत्या में आरएसएस का हाथ होने का आरोप भी लगाया। साथ ही कांग्रेस पर भी हमला बोला कि अगर उसने गांधी हत्याकांड की ठीक से जांच कराई होती,  तो आरएसएस के नेता गिरफ्तार होते। ओवैसी ने कहा कि उस टाइम पर देश में कांग्रेस की सरकार थी। अगर महात्मा गांधी की हत्या की ठीक से जांच की जाती तो उस समय के संघ परिवार (आरएसएस) के बड़े-बड़े नेता जेल में होते, लेकिन कांग्रेस ने अच्छे से जांच नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed