{"_id":"60163600d83a3a6fc0786be2","slug":"west-bengal-news-called-b-team-of-bjp-asaduddin-owaisi-furious-on-congress-and-tmc-aimim","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP की बी टीम कहने पर ओवैसी का पलटवार, कांग्रेस को बताया 'बैंड-बाजा' पार्टी, ममता को भी सुनाई खरी-खरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
BJP की बी टीम कहने पर ओवैसी का पलटवार, कांग्रेस को बताया 'बैंड-बाजा' पार्टी, ममता को भी सुनाई खरी-खरी
Sun, 31 Jan 2021 10:15 AM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sun, 31 Jan 2021 10:15 AM IST
विज्ञापन
AIMIM chief Asaduddin Owaisi
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन कड़ाके की इस सर्दी में सियासी बयानबाजी की गरमाहट अपने चरम पर है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को बीजेपी की बी टीम कहे जाने पर कांग्रेस पार्टी पर पलटवार किया है।
विज्ञापन
एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जबसे हमने बंगाल चुनाव लड़ने की घोषणा की है बैंड-बाजा पार्टी, जिसे कभी कांग्रेस के रूप में जाना जाता था, ने कहना शुरू कर दिया कि हम भाजपा की बी टीम हैं। ममता बनर्जी भी ऐसी बातें कहने लगीं। ओवैसी ने पूछा कि क्या मैं केवल एक ही हूं, जिसके बारे में वे बात कर सकते हैं? उन्होंने कहा कि मैं किसी और का नहीं बल्कि जनता का हूं।
विज्ञापन
After we announced to contest Bengal polls, the band-baaja party which was once known as Congress started saying that we're B team (of BJP). Mamata Banerjee also began saying things. Am I only one they can talk about? I belong to nobody but public: Asaduddin Owaisi, AIMIM (30.01) pic.twitter.com/Ffp9whJFSn
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) January 31, 2021
हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी कर्नाटक दौरे पर पहुंचे हैं, यहां उन्होंने कलबुर्गी जिले में एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान ओवैसी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ वे गांधी को श्रद्धांजलि देते हैं और दूसरी तरफ वे गांधी की हत्या के साजिशकर्ता सावरकर की पूजा करते हैं।
गांधी हत्या में सावरकर और जांच से जुड़े एक कमीशन का नाम लेते हुए ओवैसी ने कहा, ''मैं यहां सावरकर का भी नाम ले रहा हूं, क्योंकि सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस कपूर ने भी सावरकर का नाम लिया था। जस्टिस कपूर कमीशन की रिपोर्ट में कहा गया था कि सावरकर महात्मा गांधी की हत्या का साजिशकर्ता था।''
ओवैसी का आरोप, गांधी की हत्या में आरएसएस का हाथ
ओवैसी ने गांधी की हत्या में आरएसएस का हाथ होने का आरोप भी लगाया। साथ ही कांग्रेस पर भी हमला बोला कि अगर उसने गांधी हत्याकांड की ठीक से जांच कराई होती, तो आरएसएस के नेता गिरफ्तार होते। ओवैसी ने कहा कि उस टाइम पर देश में कांग्रेस की सरकार थी। अगर महात्मा गांधी की हत्या की ठीक से जांच की जाती तो उस समय के संघ परिवार (आरएसएस) के बड़े-बड़े नेता जेल में होते, लेकिन कांग्रेस ने अच्छे से जांच नहीं की।