फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal News and update BSF personnel killed smuggler on bangladesh border while smuggling

West Bengal: मवेशी तस्कर को BSF जवान ने एक गोली में किया ढेर, बांग्लादेश में तस्करी करने की कर रहा था कोशिश

Fri, 16 Jun 2023 07:06 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 16 Jun 2023 07:06 PM IST
सार

कूच बिहार एसपी सुमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह 5.45 बजे बीएसएफ की ओर से जानकारी मिली की अर्जुन बीओपी पर सुबह 12.45 बजे कुछ हरकत नजर आई। ध्यान से देखने पर समझ आया कि एक युवक दो मवेशियों के साथ बांग्लादेश में तस्करी की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन
west bengal News and update BSF personnel killed smuggler on bangladesh border while smuggling
बॉर्डर में गश्त करते बीएसएफ के जवान - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ जवान ने एक युवक को मुठभेड़ में मार गिराया। युवक की पहचान गांव के ही एक निवासी के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों ने ही मृतक की शिनाख्ती की है। घटना पश्चिम बंगाल के फुल्का डबरी इलाके की है।

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
कूच बिहार एसपी सुमित कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह 5.45 बजे बीएसएफ की ओर से जानकारी मिली की अर्जुन बीओपी पर सुबह 12.45 बजे कुछ हरकत नजर आई। ध्यान से देखने पर समझ आया कि एक युवक दो मवेशियों के साथ बांग्लादेश में तस्करी की कोशिश कर रहा था। जवान ने उसे रुकने के लिए कहा तो आरोपी ने जवान पर ही हमला कर दिया। आरोपी ने बीएसएफ जवान के हथियारों को छीनने का भी प्रयास किया। इसके बाद जवान ने गोली चलाई और तस्कर को ढेर कर दिया। थोड़ी ही देर में डॉक्टर्स भी वहां पहुंच गए और उन्होंने युवक के मौत की पुष्टि की। आरोपी के सिर पर गोली लगी थी। बीएसएफ ने दोनों मवेशियों को जब्त कर लिया है। परिजनों ने गौतम बर्मन (27) के रूप में शव की पहचान की है। मामले की जांच जारी है। 

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed