फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West bengal news: 3 farmers found dead in Bardhaman families allege suicide due to crop failure

पश्चिम बंगाल: वर्धमान में दो दिनों में तीन किसानों ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 19 Dec 2021 10:35 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वर्धमान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वर्धमान Published by: अजय सिंह Updated Sun, 19 Dec 2021 10:35 AM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए वर्धमान मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेजा गया है।जिला मजिस्ट्रेट प्रियंका सिंगला ने कहा कि घटनाओं की जांच चल रही है।

विज्ञापन
West bengal news: 3 farmers found dead in Bardhaman families allege suicide due to crop failure
पश्चिम बंगाल पुलिस (फाइल फोटो)

विस्तार

पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान जिले में पिछले दो दिनों में तीन किसान मृत पाए गए हैं। मृतक किसानों के परिवारों ने दावा किया कि चक्रवात जवाद के कारण बेमौसम बारिश से आलू और धान की फसलें खराब होने के बाद उन्होंने आत्महत्या की है। जिला प्रशासन घटनाओं की जांच कर रहा है।

विज्ञापन


दो किसान शनिवार को रैना प्रथम मंडल में देबीपुर और बंतीर गांवों में अपने घरों में फंदे से लटके पाए गए। एक अन्य किसान कलना द्वितीय मंडल के बिरुहा गांव में शुक्रवार को अपने घर में फंदे से लटका पाया गया।
विज्ञापन


 रैना प्रथम मंडल के बीडीओ सौमेन बानिक ने कहा कि प्रारंभिक जांच के बाद यह पाया गया कि फसलों को हुए नुकसान के कारण आत्महत्याएं नहीं की गईं और पुलिस तथा कृषि विभाग को घटनाओं की जांच करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृषि पर राज्य सरकार के सलाहकार प्रदीप मजूमदार ने कहा कि किसानों ने आत्महत्या फसलों को हुए नुकसान के कारण नहीं की होंगी, क्योंकि उन्हें एक सप्ताह पहले ‘कृषक बंधू’ योजना के तहत वित्तीय मदद मिली थी।

रैना की विधायक शम्पा धारा ने भी दावा किया कि फसलों को हुए नुकसान के कारण मौत नहीं हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed