{"_id":"6aad5f881cf78f3f3d04ab15","slug":"west-bengal-newlywed-woman-suffers-60-pc-burns-in-darjeeling-homestay-barbecue-fire-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दार्जिलिंग: हनीमून पर आया कपल हादसे का शिकार, आग से 60 फीसदी झुलसी नवविवाहिता, इस वजह से हुआ हादसा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
दार्जिलिंग: हनीमून पर आया कपल हादसे का शिकार, आग से 60 फीसदी झुलसी नवविवाहिता, इस वजह से हुआ हादसा
Fri, 18 Sep 2026 09:32 PM IST
अमन तिवारी
पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता
Published by: अमन तिवारी
Updated Fri, 18 Sep 2026 09:32 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग स्थित सितोंग में बारबेक्यू के दौरान आग भड़कने से एक नवविवाहिता गंभीर रूप से झुलस गई। उन्हें सिलीगुड़ी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पत्नी को बचाने की कोशिश में पति भी झुलस गए, हालांकि प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एडोब स्टॉक
विस्तार
पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग स्थित सितोंग इलाके के एक होमस्टे में दर्दनाक हादसा हुआ है। गुरुवार रात बारबेक्यू के दौरान अचानक आग भड़कने से एक नवविवाहिता 60 प्रतिशत तक झुलस गई। पत्नी को आग से बचाने की कोशिश में उसका पति भी जख्मी हो गया। पुलिस के अनुसार, झुलसी हुई महिला का नाम निकिता साहा है। वह सिलीगुड़ी के एक निजी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। वहीं उसके पति समीर दास को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़िता के परिजन भी सिलीगुड़ी पहुंच गए हैं।
यह दंपती पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के चोपड़ा इलाके का निवासी है। दोनों के बीच कई वर्षों तक प्रेम संबंध था और करीब दो महीने पहले ही उनका विवाह हुआ था। वे कुछ ही दिन पहले अपना हनीमून मनाने के लिए सितोंग आए थे। होमस्टे के सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में दिख रहा है कि बारबेक्यू पर कुछ डालते ही अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग की लपटों ने पलक झपकते ही निकिता को घेर लिया। इसके बाद समीर अपनी टी-शर्ट उतारकर पत्नी के शरीर पर लगी आग को बुझाता दिखा।
पीड़िता के पति ने आरोप लगाया है कि बारबेक्यू पर तारपीन का तेल डाला गया था। दूसरी तरफ, होमस्टे के मालिक निहाल अयान ने अपने कर्मचारी की लापरवाही स्वीकार की है। उन्होंने माना कि खाना पकाने वाले तेल की जगह गलती से केरोसिन (मिट्टी का तेल) डाल दिया गया था। पीड़ित परिवार ने कर्सियांग पुलिस थाने में होमस्टे प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि वहां सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था और घटना के बाद होमस्टे प्रबंधन ने जरूरी मदद भी नहीं दी। निकिता को अस्पताल ले जाने के लिए बुलाई गई गाड़ी भी करीब 40 मिनट की देरी से आई। उसे पहले एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर महिला को सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में शिकायत दर्ज कर ली गई है और आग लगने की असल वजहों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति साफ होगी। फिलहाल इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।