फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Nadia district TMC alleged BJP Suvendu Adhikari Parth Bhowmick

पश्चिम बंगाल: 'पार्टी बैठक में पैसे देने से इनकार करने वाले व्यापारी के साथ मारपीट', TMC ने BJP पर लगाया आरोप

Fri, 15 Sep 2023 06:05 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 15 Sep 2023 06:05 PM IST
विज्ञापन
West Bengal Nadia district TMC alleged BJP Suvendu Adhikari Parth Bhowmick
TMC, BJP - फोटो : Social Media
तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में विपक्ष नेता शुभेंदु अधिकारी की एक सार्वजनिक बैठक के लिए पैसे न देने पर एक व्यापारी के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


तृणमूल के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ भौमिक ने मीडिया को बताया कि पैसे देने से इनकार करने पर व्यापारी को भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बहुत पीटा। हालांकि, भाजपा ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। भाजपा प्रवक्ता शमिक भट्टाचार्य ने कहा, 'हम ऐसी गतिविधियों में शामिल नहीं होते जो तृणमूल कांग्रेस की पहचान है। भाजपा कभी भी गुंडागर्दी या जबरन वसूली का समर्थन नहीं करती है।' 
विज्ञापन


भौमिक ने आरोप लगाते हुए कहा, 'भाजपा का नकाब उतर चुका है। पार्टी के कार्यक्रमों के लिए जनता से जबरन वसूली करना, उनपर आत्याचार करना, पार्टी का यह असली चेहरा सबके सामने आ चुका है। भाजपा नादिया जिले के छोटे व्यापारियों को कैसे परेशान करती है, इसका खुलासा हो चुका है। व्यापारी गंभीर रूप से घायल है। इस पर शुभेंदु अधिकारी क्या कहेंगे?' 
विज्ञापन
विज्ञापन


तृणमूल कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, 'पुरुलिया और नादिया में शर्मनाक हरकत! भाजपा मंडल कमेटी के अध्यक्ष और उसके भाई ने पैसे देने इनकार करने वाले व्यापारी को बुरी तरह से पीटा। भाजपा का असली रंग सबके सामने आ चुका है।' तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा की निंदा करते हुए आगे कहा कि यह शर्म की बात है कि जनता के हित के लिए काम करने का वादा करने वाली पार्टी जनता को परेशान कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed