फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Moyna's booth level BJP leader killed, party workers blame Trinamool murder

West Bengal: मोयना के बूथ स्तरीय भाजपा नेता की हत्या, पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तृणमूल को ठहराया जिम्मेदार

Tue, 02 May 2023 02:24 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 02 May 2023 02:24 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मेदिनीपुर के सांसद दिलीप घोष ने तृणमूल पर आरोप लगाया है कि वे विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओं पर अत्याचार कर रही है।

विज्ञापन
West Bengal: Moyna's booth level BJP leader killed, party workers blame Trinamool murder
भाजपा - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के मोयना क्षेत्र में एक बूथ स्तरीय भाजपा नेता का शव मिला। पार्टी ने उनके हत्या पर सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


भाजपा ने बताया कि मोयना के भाजपा बूथ अध्यक्ष बिजयकृष्ण भुइया को सोमवार को तृणमूल के कुछ गुंडे उनकी पत्नी के सामने उन्हें बहुत मारा और फिर मोटरबाइक पर बैठाकर उन्हें घर से दूर लेकर गए। इसके बाद बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। भाजपा बिजयकृष्ण की हत्या मामले में आरोपी की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि भुइया का मृत शरीर रात में उसके घर से कुछ दूर पर मिला। उसके सिर पर चोट के निशान भी थे। इस मामले की फिलहाल जांच चल रही है। 

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मेदिनीपुर के सांसद दिलीप घोष ने तृणमूल पर आरोप लगाया है कि वे विपक्षी पार्टियों के कार्यकर्ताओं पर अत्याचार कर रही है। इस महीने होने वाली पंचायत चुनाव को जीतने के मकसद से तृणमूल प्रदेश में आतंकी महौल बना रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने इस हत्या में खुद की भागीदारी को नकारते हुए इसे एक परिवारिक झगड़ा बताया है। मोयना के पूर्व टीएमसी विधायक संग्राम डोलुई  ने आरोपियों के खिलाफ जल्द से जल्द मामला दर्ज करने की मांग की है। 


भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मंगलवार को मोयना के सड़क को ब्लॉक कर इस हत्या में शामिल तृणमूल के गुंडो की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। स्थानीय भाजपा नेता ने बताया कि वे टीएमसी के गुंडों की गिरफ्तारी के लिए लोकतांत्रिक आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed