फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: More than 3000 petrol pumps strike on Tuesday, protest against ethanol-blended petrol and short supply of fuel

पश्चिम बंगाल : मंगलवार को 3000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों की हड़ताल, एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल व ईंधन की कम आपूर्ति का विरोध

Mon, 30 Aug 2021 10:44 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 30 Aug 2021 10:44 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल के 3000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर मंगलवार को हड़ताल रहेगी। दो सूत्री मांगों को लेकर यह हड़ताल की जा रही है। 
 

विज्ञापन
West Bengal: More than 3000 petrol pumps strike on Tuesday, protest against ethanol-blended petrol and short supply of fuel
Petrol pump - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

पश्चिम बंगाल के 3000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर 31 अगस्त को सुबह छह बजे से 24 घंटे की हड़ताल रहेगी। वेस्ट बंगाल पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन मंगलवार को न खरीदी करेंगे न बिक्री। यह हड़ताल मुख्य रूप से दो मांगों को लेकर की जा रही है। ये मांगें हैं मानसून के दौरान एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का वितरण नहीं करने और वितरण केंद्रों पर पर्याप्त ईंधन आपूर्ति की जाए। 

विज्ञापन


एसो. के संयुक्त सचिव प्रसनेजित सेन ने कहा कि एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल मानसून के दौरान बेहद हायग्रोस्कोपिक होता है। यह वातावरण से पानी सोख लेता है और बारिश का पानी पंपों के भूमिगत टैंकों में चला जाता है।  इससे ग्राहकों व डीलरों दोनों को भारी परेशानी होती है। इस कारण ग्राहकों व पंप संचालकों के बीच अविश्वास का माहौल भी बनता है। 
विज्ञापन


तेल विपणन कंपनियाों को इस बारे में जागरूकता पैदा करना चाहिए और मानसून काल में पंपों पर एथेनाल मिश्रित पेट्रोल की कम आपूर्ति करना चाहिए। एसो. के उपाध्यक्ष स्नेहाशीष भौमिक ने कहा कि पंपों पर लंबे समय से तेल कंपनियों द्वारा ईंधन की कम सप्लाई की जा रही है। इसके खिलाफ भी हड़ताल की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed