{"_id":"63cfde4b49ce9860f11c67b9","slug":"west-bengal-miscreants-stealing-coal-cisf-intercepted-pelted-stones-damaged-vehicle-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: कोयला चोरी करने आए बदमाशों ने सीआईएसएफ पर किया पथराव, सहायक कमांडेंट और ड्राइवर घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: कोयला चोरी करने आए बदमाशों ने सीआईएसएफ पर किया पथराव, सहायक कमांडेंट और ड्राइवर घायल
Tue, 24 Jan 2023 07:04 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 24 Jan 2023 07:04 PM IST
सार
हल्दिया बंदरगाह के महाप्रबंधक प्रवीण कुमार दास ने बताया कि घने कोहरे के बीच कुछ बदमाश कोयला चोरी कर रहे थे। सीआईएसएफ ने जब उनमें से दो को रोका, तो 30-40 और लोग आए और पथराव करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Pravin Kr Das, Haldia port GM
- फोटो : ANI (File)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के हल्दिया में कोयला चोरी करने आए बदमाशों ने घने कोहरे के बीच सीआईएसएफ कर्मियों पर कथित तौर पर पथराव किया। सीआईएसएफ कर्मी उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे थे। बदमाशों के हमले में सहायक कमांडेंट का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। सहायक कमांडेंट और उनके ड्राइवर हमले में घायल हो गए।
विज्ञापन
हल्दिया बंदरगाह के महाप्रबंधक प्रवीण कुमार दास ने बताया कि घने कोहरे के बीच कुछ बदमाश कोयला चोरी कर रहे थे। सीआईएसएफ ने जब उनमें से दो को रोका, तो 30-40 और लोग आए और पथराव करना शुरू कर दिया। उन्होंने सहायक कमांडेंट के वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। वह और उनका ड्राइवर घायल हो गए। बदमाश भागने में सफल रहे।
विज्ञापन
दास ने बताया कि सहायक कमांडेंट और उनके ड्राइवर को अस्पताल लाया गया। उनके मुंह पर छह टांके लगाए गए हैं और उनके ड्राइवर के सिर पर तीन टांके लगाए गए हैं। सीआईएसएफ ने पुलिस को सूचना दे दी है। हमें पता चला है कि पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन