फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west Bengal Minor Physical abuse inside house, sharp object inserted in private part

बंगाल में अभया जैसा मामला: नाबालिग के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाली नुकीली चीज

Fri, 11 Apr 2025 01:18 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: राहुल कुमार Updated Fri, 11 Apr 2025 01:18 PM IST
सार

- पीड़ित बच्ची की हालत नाजुक, मतांज हुसैन नाम का युवक गिरफ्तार गिरफ्तार किया गया है।
-नाबालिग से मिलने के बाद भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष ने कहा, बेटियां घर में ही सुरक्षित नहीं हैं।

विज्ञापन
west Bengal Minor Physical abuse inside house, sharp object inserted in private part
दुष्कर्म - फोटो : File Photo

विस्तार

पश्चिम बंगाल के पूरबा मेदिनीपुर जिले में एक अभया जैसा मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दुष्कर्मी ने पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा के साथ घर में घुसकर बेरहमी से दुष्कर्म किया और उसके गुदाद्वार में नुकीली चीज डाल दी। नाबालिग का ऑपरशन किया गया है। बच्ची की हालत नाजुक बताई जा रही है। मंताज हुसैन नामक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


अस्पताल का दौरा करने के बाद बंगाल भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष फाल्गुनी पात्र ने कहा, बंगाल में मुख्यमंत्री एक खुद महिला हैं, लेकिन यहां बेटियां ही सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा, हमें पता चला है कि दुष्कर्मी के साथ और भी लोग थे, अगर पुलिस ने उनको गिरफ्तार नहीं किया तो भाजपा महिला मोर्चा आगामी दिन में विशाल आंदोलन करेगी। जानकारी के मुताबिक पूरबा मेदिनीपुर के कोलाघाट विधानसभा क्षेत्र गोपालनगर इलाके में रहने वाली एक 11 वर्षीय नाबालिग के साथ मंताज नामक युवक ने घर में घुसकर बेहरमी के साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


दुष्कर्मी ने नाबालिग के गुदाद्वार में कांटा चम्मच डाल दिया। किसी तरह से परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। बच्ची का ऑपरेशन किया गया है और हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मंताज नाबालिक की बड़ी बहन से एक तरफा प्यार करता था। जब उसने उसका प्रेम निवेदन ठुकरा दिया तो वह अपने कई साथियों के साथ दो अप्रैल को उसके घर पहुंचा। लेकिन घर पर बड़ी बहन नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक घर पर नाबालिग थी, उसे कुछ सुंघाकर मुंताज ने उसके साथ बेरहमी के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसने नाबालिग के गुदाद्वार में बेरहमी से काटा चम्मच भी घुसा दिया। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। बच्ची का ऑपरेशन किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

 
बेटियां और महिलाएं घर में भी सुरक्षित नहींः फाल्गुनी
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष फाल्गुनी पात्र ने कहा, अब बंगाल में महिलाएं और बेटियां घरों में ही सुरक्षित नहीं हैं। जबकि प्रदेश की मुख्यमंत्री खुद एक महिला हैं। इससे शर्म की बात और नहीं हो सकती। एक नाबालिग बच्ची जीवन और मरण के बीच झूल रही है। यह बड़ा दर्दनाक है। आज अस्पताल में नाबालिग से मिलने के बाद पात्र ने कहा, इस मामले में पुलिस की भूमिका भी संदेह के घेरे में है। 2 को मामला हुआ और तीन दिन बाद एफआईआर हुआ। इसके छह दिन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। जबकि हमें पता चला है कि उसके साथ अन्य लड़के भी थे। जब तक सभी आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते, हम शांत नहीं बैठेंगे। हम आगामी दिनों में इसके खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed