फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal minister udayan guha said if one TMC supporter is attacked bjp two workers will be beaten

West Bengal: TMC नेता बोले- चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं, एक कार्यकर्ता पर हमला हुआ तो BJP के दो को पीटा जाएगा

Wed, 14 Sep 2022 08:55 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 14 Sep 2022 08:55 PM IST
सार

भाजपा ने कहा, जितना अधिक टीएमसी के कुकृत्यों का पर्दाफाश हो रहा है, उतना ही उनके नेता हताश हो रहे हैं। हताशा के बीच उनके इस तरह के बयान आ रहे हैं।

विज्ञापन
West Bengal minister udayan guha said if one TMC supporter is attacked bjp two workers will be beaten
टीएमसी मंत्री उदयन गुहा - फोटो : social media

विस्तार

पश्चिम बंगाल में भाजपा और सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के बीच आए दिन नए विवाद सामने आ रहे हैं। टीएमसी  और ममता बनर्जी सरकार के मंत्री का विवादित बयान सामने आया हैं।

विज्ञापन

टीएमसी मंत्री उदयन गुहा ने भाजपा को खुली धमकी देते हुए कहा कि तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं। उन्होंने कहा कि अगर टीएमसी के एक कार्यकर्ता पर हमला हुआ तो भाजपा के दो को पीटा जाएगा। कोलकाता और हावड़ा में भाजपा की रैलियों के हिंसक होने के तुरंत बाद कूचबिहार जिले के दिनहाटा के विधायक एवं मंत्री ने सीतलकुची में पार्टी की एक बैठक के दौरान यह बयान दिया। 

विज्ञापन

भाजपा ने कहा कि टीएमसी नेताओं से इस तरह के बयानों की उम्मीद की जा सकती है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने कहा, जितना अधिक टीएमसी के कुकृत्यों  का पर्दाफाश हो रहा है, उतना ही उनके नेता हताश हो रहे हैं।  हताशा के बीच उनके इस तरह के बयान आ रहे हैं। भट्टाचार्य ने कहा कि,  भाजपा के  नबन्ना अभियान के दौरान आगजनी और अन्य घटनाओं के चलते उलट भाजपा कार्यकर्ताओं पर छह मुकदमे दर्ज किए गए है। कार्यकर्ताओं पर पुलिस की गाड़ियों को नुकसान पहुंचाने, धारा 144 का उल्लघंन व बड़ाबाजार में पुलिस अधिकारी का हाथ तोड़ने की धाराएं शामिल है। साथ ही  'नबन्ना अभियान' के दौरान कुल 90 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed