फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Minister Shashi Panja alleges two Central Force personnel molested a woman in Uluberia

बंगाल: उलुबेरिया में केंद्रीय बल के जवानों पर महिला उत्पीड़न का आरोप, TMC का दावा- PM के दौरे के दिन की वारदात

Mon, 20 May 2024 02:01 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 20 May 2024 02:01 AM IST
सार

टीएमसी नेता शशि पांजा ने पत्रकारों से कहा, महिला उलुबेरिया निर्वाचन क्षेत्र के चांदीपुर इलाके में सुबह सैर करने निकली थी। इस दौरान उसे केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के दो कर्मियों ने रोका और उसे सहमति के साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया। प्रस्ताव ठुकराने पर जवानों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की।

विज्ञापन
West Bengal Minister Shashi Panja alleges two Central Force personnel molested a woman in Uluberia
टीएमसी नेता शशि पांजा - फोटो : एएनआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शशि पांजा ने पांचवें चरण के मतदान से पहले केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के दो कर्मियों पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि महिला सुबह सैर करने के लिए निकली थी। इस दौरान दो कर्मियों ने महिला के साथ यौन उत्पीड़न किया। यह घटना उलुबेरिया लोकसभा क्षेत्र में शनिवार को हुई।  

विज्ञापन

पांजा ने पत्रकारों से कहा, महिला निर्वाचन क्षेत्र के चांदीपुर इलाके में सुबह सैर करने निकली थी। इस दौरान उसे केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के दो कर्मियों ने रोका और उसे सहमति के साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रस्ताव दिया। प्रस्ताव ठुकराने पर जवानों ने महिला के गुप्त अंगों के साथ छेड़छाड़ कर यौन उत्पीड़न किया। उन्होंने दावा किया, ‘यह घटना उस दिन हुई, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य के दौरे पर थे, जहां उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर चर्चा की।’ 

विज्ञापन

भक्षक का काम कर रहे रक्षक  
पांजा ने कहा, केंद्रीय बलों के जवानों से मतदाता सुरक्षा सुनिश्चित करने की उम्मीद करते हैं, लेकिन वह रक्षक के रूप में नहीं, बल्कि भक्षक के रूप में काम कर रहे हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या यह घटना राज्य की महिलाओं के प्रति केंद्रीय बलों की मानसिकता और रवैये को दर्शाती है, जिनकी भाजपा नेता अक्सर प्रशंसा करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्दी पर लिखे नाम से जवानों की हुई पहचान 
मंत्री पांजा ने कहा, महिला की शिकायत पर पुलिस दोनों जवानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चुकी है। उन्होंने बताया कि महिला ने वर्दी पर लिखे एक जवान का नाम पढ़ लिया था, जिससे दोनों की पहचान आसानी से हो गई। वहीं, टीएमसी भी इस मुद्दे को चुनाव आयोग के समक्ष उठा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed