फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Minister Jyoti Priya Mallick discharged from hospital and taken into custody by ED Ration Scam

Bengal Ration Scam: मंत्री ज्योतिप्रिय को अस्पताल से मिली छुट्टी, हिरासत में लेकर सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंची ईडी

Tue, 31 Oct 2023 12:13 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: गुलाम अहमद Updated Tue, 31 Oct 2023 12:13 AM IST
सार

कोर्ट के आदेश के मुताबिक, मंत्री मल्लिक की 10 दिनों की ईडी हिरासत अवधि शुरू हो गई है। ज्योतिप्रिया के सीजीओ पहुंचने के कुछ ही क्षण बाद, उनके भाई देबप्रिय मल्लिक और मल्लिक की बेटी बेटी प्रियदर्शनी मल्लिक ईडी कार्यालय पहुंचे।

विज्ञापन
West Bengal Minister Jyoti Priya Mallick discharged from hospital and taken into custody by ED Ration Scam
पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल में राशन घोटाला मामले में गिरफ्तार वन मंत्री ज्योतिप्रिय मल्लिक को सोमवार देर रात अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। यह फैसला मेडिकल बोर्ड ने सोमवार शाम को लिया। इसके बाद राज्य के वन मंत्री को रात 9:58 बजे निजी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। मल्लिक को अस्पताल से बाहर निकलते देखा गया। बाद में उन्हें ईडी कार्यालय सीजीओ कॉम्प्लेक्स ले जाया गया।

विज्ञापन


ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) के अधिकारी रात करीब 10:07 बजे सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंचे। कोर्ट के आदेश के मुताबिक, मंत्री मल्लिक की 10 दिनों की ईडी हिरासत अवधि शुरू हो गई है। ज्योतिप्रिय के सीजीओ कॉम्प्लेक्स पहुंचने के कुछ ही समय बाद उनके भाई देबप्रिय मल्लिक और उनकी बेटी बेटी प्रियदर्शनी मल्लिक ईडी कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन


ईडी ने राशन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में लंबी पूछताछ के बाद बीते शुक्रवार को मल्लिक को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद उन्हें ईडी द्वारा जब जज के सामने पेश किया गया तो वह अदालत में बेहोश हो गए थे। बाद में टीएमसी नेता को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बताया गया था कि अस्पताल में मंत्री मल्लिक को उच्च ब्लड शुगर और गुर्दे की समस्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमांड अस्पताल मल्लिक को भर्ती करने को तैयार नहीं था
बैंकशाल कोर्ट ने शुक्रवार को ज्योतिप्रिय को कमांड अस्पताल में भर्ती करने का निर्देश दिया था, लेकिन अस्पताल के अधिकारियों ने शनिवार को कोर्ट से फैसला बदलने का आग्रह किया था। उनका तर्क है कि यहां सेना के जवानों, अफसरों और उनके परिवार के सदस्यों का इलाज होता है। हालांकि, कोर्ट ने अर्जी खारिज कर दी थी।

भ्रष्टाचार का पैसा फिल्मों में लगाने का आरोप
ज्योतिप्रिय मल्लिक की गिरफ्तारी के एक दिन बाद शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय ने उनके पूर्व निजी सहायक अमित डे को तलब किया था। इसके बाद ईडी ने दावा किया कि मल्लिक ने भ्रष्टाचार का पैसा फिल्मों में भी लगाया था। जांच एजेंसी मल्लिक और उनके परिवार के संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रही है। ईडी सूत्रों के मुताबिक 2014 में ज्योतिप्रिय के करीबी कारोबारी बाकिबुर रहमान ने एक बांग्ला फिल्म का निर्माण किया था। इसमें राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की महिला मित्र अर्पिता मुखोपाध्याय ने अभिनय किया था। शिक्षक भर्ती घोटाले में पार्थ व अर्पिता दोनों जेल में हैं।

पत्नी-बेटी के बैंक खाते भी फ्रीज
ईडी ने ज्योतिप्रिय के बैंक खातों के साथ उनकी पत्नी और बेटी के खाते भी फ्रीज कर दिए हैं। जांच में कुछ फर्जी कंपनियों के बारे में पता लगा है। ये कंपनियां और बचत खाते उस समय खोले गए थे, जब ज्योतिप्रिय खाद्य आपूर्ति मंत्री थे। ज्योतिप्रिय के मोबाइल फोन जब्त करके फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए है। जांच में तीन कंपनियों के नाम भी सामने आए, जहां से ज्योतिप्रिय को बड़ी राशि का ऋण मिला जिसे उन्होंने चुकाया नहीं।


कंपनियों में निदेशक थीं पत्नी-बेटी
ईडी अफसर पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि मंत्री या उनके परिजन किसी अन्य बैंक खाते का इस्तेमाल करते हैं? अफसरों ने कुछ निजी कंपनियों के आधिकारिक रबर स्टांप भी जब्त किए हैं। शुरुआती जांच के अनुसार ज्योतिप्रिय की पत्नी व बेटी तीन कंपनियों में निदेशक रहीं थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed