फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal - Man beaten to death in Bhangar over suspicion of theft

Crime: पश्चिम बंगाल में भीड़ तंत्र का आतंक जारी, अब भांगर में चोरी के शक में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

Sun, 07 Jul 2024 11:12 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 07 Jul 2024 11:12 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में भीड़ की तरफ से चोरी के शक में निर्दोष लोगों की पिटाई और पीट-पीटकर हत्या करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में भीड़ तंत्र लगातार कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाकर अपना आतंक फैला रहे हैं।

विज्ञापन
West Bengal - Man beaten to death in Bhangar over suspicion of theft
पश्चिम बंगाल में भीड़ तंत्र का आतंक जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शासन में राज्य की कानून व्यवस्था कमजोर और लाचार नजर आ रही है। इसके सबूत राज्य में लगातार बढ़ रहे भीड़ तंत्र के आतंक से साफ देखा सकता है। राज्य में पिछले 10 दिनों में भीड़ की तरफ से चोरी के शक में कई लोगों को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया है।
विज्ञापन


अब दक्षिण 24 परगना जिले में वारदात
ऐसी ही एक नई वारदात दक्षिण 24 परगना जिले के भांगर थाना इलाके से सामने आयी है। जहां एक व्यक्ति की चोरी के शक में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अजगर मोल्लाह के रूप में हुई है, जो भांगर थाना इलाके के फुलबारी का निवासी था। 
विज्ञापन


अस्पताल ले जाने से पहले हो चुकी थी मौत
मामले में जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने बताया, स्थानीय निवासियों ने आरोपी को बेहोश पाया और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने आगे बताया कि मृतक के परिवार ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई, पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया और शव को अपने साथ ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने खुद दर्ज किया FIR, दो को हिरासत में लिया
पुलिस अधिकारी ने बताया, कि हमने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा करने के बाद खुद संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया है और मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि मृतक को भीड़ ने बुरी तरह पीटा था।


राज्य में भीड़ तंत्र के आतंक का सिलसिला जारी
बता दें कि पिछले कुछ दिनों में राज्य भर में इसी तरह की कई वारदात सामने आए हैं। इसमें 28 जून को, मध्य कोलकाता के बउबाजार इलाके में छात्रों के लिए एक सरकारी छात्रावास में मोबाइल फोन चोरी के शक में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जबकि एक दिन बाद, साल्ट लेक इलाके में भीड़ ने भी मोबाइल चोरी के शक में एक और व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। वहीं अन्य जिलों में भी भीड़ के हमला किए जाने के बाद दो अन्य लोगों की भी मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed