फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Mamata said- BJP and media are defaming state, video of violence against woman is two years old

West Bengal: ममता बोलीं- भाजपा और मीडिया राज्य को कर रही बदनाम, महिला से हिंसा के वीडियो दो साल पुराना

Thu, 11 Jul 2024 03:57 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: मेघा झा Updated Thu, 11 Jul 2024 03:57 PM IST
सार

कोलकाता हवाई अड्डे पर ममता बनर्जी ने कहा कि दो साल पुरानी घटना का वीडियो क्लिप वायरल किया है। यह घटना तब की है जब उस लोकसभा सीट से भाजपा के अर्जुन सिंह बैरकपुर लोकसभा सीट के सांसद थे।

विज्ञापन
West Bengal: Mamata said- BJP and media are defaming state, video of violence against woman is two years old
ममता बनर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने उपचुनाव के बाद  भाजपा और मीडिया के एक वर्ग पर राज्य को बदनाम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उत्तर 24 परगना जिले के अरियाधा में भीड़ द्वारा हमला करने की घटना दो साल पुरानी थी, जिसे बार-बार दिखाया जा रहा है। उस समय अर्जुन सिंह बैरकपुर वहां के सांसद थे, जो कि भाजपा के हैं। 
विज्ञापन


पिछले दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल एक हिंसा के वीडियो को लेकर पश्चिम बंगाल पर जमकर निशाना साधा जा रहा था। यह घटना अरियाधा में एक लड़की पर लोगों के समूह द्वारा हमला किए जाने की थी। हालांकि इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस मामले का स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया। इसके अलावा स्थानीय टीएमसी नेता और मुख्य संदिग्ध जयंत सिंह सहित तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया। बुधवार को ममता बनर्जी ने इस मामले पर नाराजगी व्यक्त करते हुए भाजपा और मीडिया के एक वर्ग आरोपी बताया। 
विज्ञापन


कोलकाता हवाई अड्डे पर उन्होंने कहा कि दो साल पुरानी घटना का वीडियो क्लिप वायरल किया है। यह घटना तब की है जब उस लोकसभा सीट से भाजपा के अर्जुन सिंह बैरकपुर लोकसभा सीट के सांसद थे। उन्होंने कहा कि टीवी चैनलों के एक वर्ग पर बुधवार को होने वाले उपचुनावों से पहले भाजपा के इशारे पर पुरानी घटना को बार-बार दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मीडिया और भाजपा का एक वर्ग बंगाल में भाजपा को मिली हार के लिए अपने नुकसान की भरपाई के लिए राज्य को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि मुख्य संदिग्ध जयंत सिंह को 2023 में एक अन्य मामले में गिरफ्तार किया गया था और वह आगे कोई अवैध गतिविधि न करने के वादे के साथ जमानत पर बाहर था, अब उस पर इस शर्त का उल्लंघन करने के लिए अतिरिक्त आरोप लगाए जा रहे हैं। बैरकपुर के पुलिस आयुक्त सीपी आलोक राजोरिया ने बुधवार को कहा कि फुटेज से आठ लोगों की पहचान की गई है और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed