फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Mamata Banerjee to do road show in Bolpur on 29 December announced amit shah rabindra nath tagore

गृहमंत्री अमित शाह के दौरे के बाद आक्रामक हुईं ममता, भ्रम फैलाने का आरोप लगाया, बीरभूम में 29 को रैली

Mon, 21 Dec 2020 05:53 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Mon, 21 Dec 2020 05:53 PM IST
विज्ञापन
West Bengal: Mamata Banerjee to do road show in Bolpur on 29 December announced  amit shah rabindra nath tagore
बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ही सियासी जंग तेज हो गई। राज्य ममता सरकार और केंद्र सरकार के बीच लड़ाई का अखाड़ा बन गया है। केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दो दिवसीय दौरे के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार को आक्रामक तेवर में नजर आईं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार जनता को भ्रमित कर रही है। केंद्र सरकार राज्य में झूठ फैला रही है। उन्होंने कहा कि वे 29 दिसंबर को बीरभूम में रैली करेंगी।

विज्ञापन


ममता बनर्जी ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री झूठ का पुलिंदा लेकर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह भ्रम फैला रहे हैं। गृहमंत्री को झूठ बोलना शोभा नहीं देता है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार चुनाव जीतने के लिए झूठा प्रचार-प्रसार कर रही है। रवींद्र नाथ टैगोर और जनगण मन का अपमान किया जा रहा है, यह टैगोर और जनगण मन का अपमान नहीं है, सीधे पश्चिम बंगाल की जनता का अपमान है। सही समय आने पर जनता ही इसका जवाब देगी। ममता बनर्जी ने  कहा कि गलत तथ्य बोलकर अमित शाह बंगाल के लोगों का अपमान न करें।
विज्ञापन


ममता ने कृषि मंत्री को लिखा पत्र 
ममता बनर्जी ने  सोमवार को केंद्रीय कृशि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखा। पत्र में ममता ने तोमर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत धनराशि हस्तांतरित करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन






ममता बोलीं, किसी को देश छोड़ने की जरूरत नहीं
मुख्यमंत्री बनर्जी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन (एनआरसी) को लेकर फिर पुराना राग अलापा। ममता बनर्जी ने कहा कि हम सीएए, एनआरसी के खिलाफ हैं। किसी को भी देश छोड़कर जाने की जरूरत नहीं है। 

ममता ने गिनाईं अपनी सरकार उपलब्धियां
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी पार्टी की उपलब्धियां गिनाईं। ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल सरकार की 'द्वारे सरकार योजना' को एक दिसंबर 2020 से शुरू किया गया था, वह कैंप 25 जनवरी, 2021 तक चलेगा। ममता ने बताया कि करीब 20 हजार कैंप बनाए गए हैं। यह भारत में एक नया मॉडल है। सरकार की 12 स्कीम इसके तहत चल रही हैं, जिसमें स्वस्थ साथी, कन्याश्री, रुपोश्री, 100 डिनेरकाज इत्यादि शामिल हैं।  

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपनी पार्टी टीएमसी की उपलब्धियां गिनाते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि कुछ ब्लॉक्स में सभी आईएएस, जिलाधिकारी, डब्ल्यूबीसीएस और अन्य सरकारी अफसर रात के 9 बजे तक काम कर रहे हैं। 20 दिसंबर, 2020 तक करीब 1 करोड़ 12 लाख लोग 11,056 कैंपों में शामिल थे। सारे वॉलंटियर्स, डीएम, एसडीओ और पुलिस एक करोड़ लोगों की मदद कर रहे हैं।

कल आरोपों का जवाब देंगी ममता

ममता ने कहा, मैं गृह मंत्री अमित शाह के आरोपों का जवाब कल दूंगी। केंद्र सरकार लोगों में भ्रम फैला रही है। वे बोलीं, ''भाजपा चीटिंगबाज पार्टी है, राजनीति के लिए वो कुछ भी कर सकती है।'' बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह शनिवार और रविवार को दो दिवसीय बंगाल के दौरे पर थे। उन्होंने इन दो दिनों में रोड शो से लेकर बंगाल की धरती की महान हस्तियों को नमन कर टीएमसी सरकार पर हमला बोला।

ममता बनर्जी यहीं नहीं रुकीं।  उन्होंने कहा कि मैं 28 दिसंबर को एक बैठक में शामिल होने बीरभूम जाऊंगी और 29 तारीख को वहां एक रैली करूंगी। दरअसल, बीरभूम के बोलपुर में रविवार को अमित शाह ने एक रोड शो किया था। रोड शो में उमड़े जनसैलाब को देखकर अमित शाह ने कहा कि उन्होंने ऐसा रोड शो जीवन में नहीं देखा है। शाह ने कहा था कि बंगाल की जनता अब बदलाव चाहती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed