फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Mamata banerjee attacks BJP over jai sri ram alogan postcard politics

ममता का भाजपा पर हमला- मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंजूरे खुदा होता है

Wed, 05 Jun 2019 03:23 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 05 Jun 2019 03:23 PM IST
विज्ञापन
West Bengal: Mamata banerjee attacks BJP over jai sri ram alogan postcard politics
Mamata Banerjee - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल में जयश्री राम के नारों के बहाने उठाए गए सियासी बवाल के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर शायराना अंदाज में पलटवार किया है। ईद के मौके अल्पसंख्यकों को मुबारकबाद देते हुए ममता बनर्जी ने भाजपा और नरेंद्र मोदी सरकार को निशाने पर लिया और कहा कि डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई के भाईचारे पर भी शायरी कही। बुधवार को ममता बनर्जी ने अल्पसंख्यक समुदाय से कहा कि

विज्ञापन

त्याग का नाम है हिंदू, ईमान का नाम है मुसलमान, प्यार का नाम है ईसाई, सिखों का नाम है बलिदान। ये है हमारा प्यारा हिंदुस्तान।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम लोग अपने इस प्यारे हिंदुस्तान की रक्षा करेंगे। विरोधियों को शायराना अंदाज में ही चेताया कि जो हमसे टकराएगा, चूर-चूर हो जाएगा। कहा कि यह हमारा नारा है। 

अल्पसंख्यक समुदाय को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि आप लोगों ने एक महीने तक रमजान किया, रोजा रखा। इतनी तकलीफ के साथ अल्लाह को याद किया। आज आसमां भी आपके साथ है। आप डरो मत, आप बिखरो मत, आप आगे बढ़ो। आप भी इंसान की इंसानियत के लिए काम करो। 

ममता ने कहा कि यहां डरने की कोई जरुरत नहीं है। जब सूर्योदय होता है तो इसकी किरणें काफी तेज होती है, लेकिन धीरे-धीरे इसका फैलाव हो जाता है और सब नॉर्मल हो जाता है। डरने की कोई बात नहीं है। मुद्दई लाख बुरा चाहे तो क्या होता है, वही होता है जो मंजूरे खुदा होता है। उन्होंने कहा कि जितनी तेजी से उन्होंने(भाजपा) ईवीएम कैप्चर किया, उतनी ही तेजी से वे लोग भाग खड़े होंगे। 

मालूम हो कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद ममता ने ईवीएम कैप्चर किए जाने का आरोप लगाया है। वहीं भाजपा ने ममता के आरोप को निराधार बताया है। 

 

भाजपा का नारा- जय श्रीराम और जय महाकाली

West Bengal: Mamata banerjee attacks BJP over jai sri ram alogan postcard politics
कैलाश विजयवर्गीय-ममता बनर्जी

लोकसभा चुनाव में पश्चिम बंगाल में पार्टी की शानदार बढ़त से उत्साहित भाजपा के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था कि पश्चिम बंगाल में हमारे नारे जय श्री राम और जय महाकाली होंगे। बंगाल महाकाली की धरती है। हमें मां काली का आशीर्वाद चाहिए।

जयश्री राम के नारों पर सियासी बवाल के बीच टीएमसी ने भाजपा पर आरोप लगाया था कि उन्हें बंगाल की संस्कृति की समझ नहीं है। इसके बाद भाजपा ने अपने नारों में जय महाकाली को शामिल किया है। 

ममता के भतीजे ने की टिप्पणी

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे और डायमंड हार्बर से तृणमूल के सांसद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि बंगाल में अब भाजपा ने जय श्रीराम की जगह अब जय महाकाली बोलना शुरू कर दिया है। लगता है टीवी की रेटिंग की तरह उनके 'जय श्रीराम' नारे की टीआरपी भी कम हो गई है। अभिषेक ने कहा कि भाजपा के लोग राजनीति में धर्म को मिला रहे हैं। यह घालमेल करने से बचना चाहिए। 

मालूम हो कि पिछले दिनों सीएम ममता बनर्जी का काफिला गुजरते समय लोगों ने जय श्रीराम का नारा लगाया था, जिसके बाद ममता ने बीच सड़क पर लोगों को फटकार लगाई थी। इसके बाद भाजपा ने ममता को जय श्रीराम लिखे पोस्टकार्ड भेजने का निर्णय लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed