{"_id":"6490288f4f283db5f803e2c3","slug":"west-bengal-law-minister-fails-to-turn-up-before-ed-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोयला चोरी मामला: ED के समक्ष पेश नहीं हुए पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री, पंचायत चुनाव का दिया हवाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोयला चोरी मामला: ED के समक्ष पेश नहीं हुए पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री, पंचायत चुनाव का दिया हवाला
Mon, 19 Jun 2023 03:36 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 19 Jun 2023 03:36 PM IST
सार
Coal Pilferage Case: एक अधिकारी ने बताया कि ईडी ने पांच जून को एक नोटिस भेजकर घटक को 19 जून को उसके समक्ष पेश होने को कहा था। उन्होंने कहा, घटक ने हमें सूचित किया है कि वह पंचायत चुनाव में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ मलय घटक
- फोटो : पीटीआई (फाइल)
विस्तार
पश्चिम बंगाल के कानून मंत्री मलय घटक राज्य में आठ जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव में व्यस्तता का हवाला देते हुए सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों के समक्ष पेश नहीं हुए। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि ईडी ने पांच जून को एक नोटिस भेजकर घटक को 19 जून को उसके समक्ष पेश होने को कहा था। उन्होंने कहा, घटक ने हमें सूचित किया है कि वह पंचायत चुनाव में व्यस्त हैं और वह आज हमारे अधिकारियों के सामने पेश नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
आसनसोल उत्तर से तृणमूल कांग्रेस के विधायक घटक कोयला चोरी मामले की जांच के सिलसिले में ईडी के समक्ष केवल दो बार पेश हुए हैं। सीबीआई ने इससे पहले घोटाले के सिलसिले में घटक के आवासों पर छापे मारे थे।
विज्ञापन