फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Kolkata woman alleges Molestation in Five Star Hotel Nightclub Police investigation FIR Lodged new

Kolkata: फाइव स्टार होटल में महिला से छेड़छाड़-मारपीट, सामूहिक दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुके शख्स पर आरोप

Tue, 28 Oct 2025 12:56 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 28 Oct 2025 12:56 PM IST
सार

पीड़ित महिला की तरफ से दर्ज शिकायत में कहा गया है कि झगड़े के दौरान उसके परिवार के सदस्य क्लब में उस जगह छिपने को मजबूर हुए, जहां शराब रखी जाती है।

विज्ञापन
West Bengal Kolkata woman alleges Molestation in Five Star Hotel Nightclub Police investigation FIR Lodged new
प्रतीकात्मक।

विस्तार

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक महिला के साथ फाइव-स्टार होटल के नाइटक्लब में बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि क्लब में कुछ लोगों ने उससे छेड़छाड़ की और उसे मारा-पीटा। पुलिस के मुताबिक, यह घटना रविवार की है। रात को नाइटक्लब में एक झगड़ा हुआ था। बताया गया है कि शिकायतकर्ता अपने पति, भाई और दोस्तों के साथ मौजूद थीं। यह झगड़ा तड़के करीब 4:15 बजे शुरू हुआ और करीब डेढ़ घंटे तक चला।
विज्ञापन


एफआईआर में जिन लोगों का नाम दर्ज हुआ है, उनमें कारोबारी नासिर खान और उनका भतीजा जुनैद खान शामिल हैं। नासिर खान पहले एक सामूहिक दुष्कर्म मामले में जेल जा चुका है और वर्ष 2020 में रिहा हुए थे। महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि आरोपियों ने उन पर बोतलें फेंकीं और उन्हें गलत तरह से छूने की कोशिश की।
विज्ञापन


शिकायत में यह भी कहा गया है कि झगड़े के दौरान उसके परिवार के सदस्य क्लब में उस जगह छिपने को मजबूर हुए, जहां शराब रखी जाती है। हालांकि, नासिर खान ने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया कि घटना के समय वे वहां मौजूद नहीं थे। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed