फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal Kolkata police started no helmet no patrol rule on 8 December

कोलकाता पुलिस ने दोबारा शुरू किया 'हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं' नियम, 8 दिसंबर से होगा लागू

Sat, 05 Dec 2020 12:12 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम बंगाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम बंगाल Published by: अनिल पांडेय Updated Sat, 05 Dec 2020 12:12 PM IST
विज्ञापन
west bengal Kolkata police started no helmet no patrol rule on 8 December
कोलकाता पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कोलकाता पुलिस ने हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं नियम एक बार फिर शुरू करने की योजना बनाई है। यह नियम 8 दिसंबर से लागू हो जाएगा। कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस नियम के तहत बिना हेलमेट पहने बाइक सवारों को पेट्रोल देने से पेट्रोप पंप संचालकों को रोका जाएगा। उन्होंने बताया कि यह नियम 8 दिसंबर से लागू होगा और अगले 60 दिन तक जारी रहेगा। 
विज्ञापन


कोलकाता पुलिस कमिश्नर अनुज शर्मा ने यह आदेश जारी करते बताया, 'कई बार देखा गया है कि बाइक सवार बिना हेलमेट के सफर करते हैं। वहीं, उनके साथ सफर कर रहा साथी भी हेलमेट नहीं लगाता है। इस तरह के मामले नियमों का उल्लंघन हैं और इससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है।'
विज्ञापन


कोलकाता पुलिस की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने से हादसों की आशंका बनी रहती है। ऐसे में यह आदेश जारी किया जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था को बेहतर किया जा सके। पुलिस कमिश्नर का कहना है कि यातायात कानून का पालन कराने के लिए ऐसे कड़े कदम उठाना जरूरी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं नियम कोलकाता पुलिस के क्षेत्राधिकार में आने वाले सभी पेट्रोल पंप पर लागू होगा। इसके तहत पेट्रोल पंप संचालक किसी भी ऐसे दोपहिया वाहन चालक को पेट्रोल नहीं देंगे, जिसने हेलमेट नहीं लगा रखा होगा। अगर बाइक की पिछली सीट पर बैठी सवारी ने भी हेलमेट नहीं लगा रखा होगा तो भी पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। इस आदेश का उल्लंघन करने पर वाहन अधिनियम कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। 

गौरतलब है कि जुलाई 2016 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की नाराजगी के बाद कोलकाता पुलिस ने हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं नियम लागू किया था। उस दौरान भी बिना हेलमेट पहने पेट्रोल पंप पर आने वाले बाइक चालकों को पेट्रोल देने पर रोक लगा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed