फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal govt has all details of money spent on midday meal scheme Minister

Bengal: शिक्षा मंत्री का शुवेंदु पर पलटवार, बोले- सरकार के पास मिड डे मील पर खर्च किए गए हर पैसे का ब्यौरा

Sat, 28 Jan 2023 10:38 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sat, 28 Jan 2023 10:38 PM IST
सार

सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाए थे कि ममता बनर्जी सरकार मिड डे मील योजना के कोष का अन्य उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुख्यमंत्री कार्यालय के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया था।

विज्ञापन
West Bengal govt has all details of money spent on midday meal scheme Minister
Bratya Basu,Suvendu Adhikari - फोटो : Social Media

विस्तार

पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु ने शनिवार को कहा कि सरकार के पास राज्य में मिड डे मील योजना के लिए खर्च किए गए हर एक पैसे का पूरा ब्योरा है और केंद्र यह जानता है। बसु, विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के आरोपों का जवाब दे रहे थे। सुवेंदु अधिकारी ने आरोप लगाए थे कि ममता बनर्जी सरकार मिड डे मील योजना के कोष का अन्य उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से मुख्यमंत्री कार्यालय के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने का आग्रह किया था। 

विज्ञापन

 

विपक्षी नेता के आरोपों पर शिक्षा मंत्री ने किया पलटवार
बसु ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य भाजपा के दावों के विपरीत केंद्र ने मिड डे मील योजना के क्रियान्वयन में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा किए गए उल्लेखनीय कार्यों को स्वीकार किया है। उन्होंने कहा, हमारे ट्रैक रिकॉर्ड से प्रभावित होकर केंद्र ने मिड डे मील योजना के लिए ढाई सौ करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। केंद्र ने देखा है कि हमारा राज्य बुनियादी ढांचे और कार्यान्वयन के संबंध में सही रास्ते पर है। हमारे पास इस उद्देश्य के लिए अब तक खर्च किए गए हर एक पैसे का विस्तृत ब्यौरा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी ने लगाया था मिड डे मील के फंड का दुरुपयोग करने का आरोप
इससे पहले दिन में भाजपा नेता अधिकारी ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया था कि मिड डे मील फंड का इस्तेमाल बीरभूम जिले के बोगतुई में आग लगने की घटना के पीड़ितों को मुआवजा देने के लिए किया गया था। उन्होंने ममता बनर्जी का जिक्र करते हुए ट्वीट किया था कि वह मिड डे मील के फंड की हेराफेरी कर रही हैं और गरीब छात्रों के पोषण पर अपनी बुरी नजर डाल रही हैं। उन्होंने कहा था, मैंने माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान को वित्तीय उल्लंघन के बारे में बताया है और  उनसे मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और बीरभूम डीएम के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने का अनुरोध किया है। 
 

विज्ञापन

'धन का दुरुपयोग करके फोटो खिंचाने के लिए चैरिटी कर रहीं मुख्यमंत्री'
बीरभूम डीएम मुद्दे पर विस्तार से बताते हुए अधिकारी ने एक अन्य ट्वीट में कहा, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मिड डे मील के फंड से उन पीड़ितों के परिजनों के पीड़ितों को मुआवजे का भुगतान किया है, जिन्हें बीरभूम जिले के बोगतुई नरसंहार में जिंदा जला दिया गया था। नंदीग्राम के भाजपा विधायक ने ट्वीट में कहा, 'फोटो खिंचवाने के लिए चैरिटी कर रही हैं, वह भी स्कूली बच्चों के भोजन और पोषण के लिए केंद्र सरकार के धन का दुरुपयोग करके! यह एक वित्तीय अपराध है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed