फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Governor Jagdeep Dhankar meets Jadavpur University VC at hospital

जाधवपुर विश्वविद्याल के कुलपति से मिले पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़

Sat, 21 Sep 2019 01:02 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 21 Sep 2019 01:02 PM IST
विज्ञापन
West Bengal Governor Jagdeep Dhankar meets Jadavpur University VC at hospital
राज्यपाल जगदीप धनखड़ वीसी से मिलने पहुंचे - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने 21 सितंबर को जादवपुर विश्वविद्यालय के कुलपति सुरंजन दास और प्रो वाइस चांसलर प्रदीप कुमार घोष से एक निजी अस्पताल में मुलाकात की, जहां उन्हें गुरुवार शाम से भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन



वीसी और प्रो वीसी दोनों को विश्वविद्यालय में हंगामे के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जब केंद्रीय राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो ने गुरुवार को विश्वविद्यालय का दौरा किया था और छात्रों द्वारा उनके साथ धक्का-मुक्की की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जादवपुर विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार स्नेहामंजू बसु ने कहा कि राज्यपाल ने प्रोफेसर दास से बात की और उनके शीघ्र ही ठीक होने की कामना की। रजिस्ट्रार ने बताया कि गवर्नर ने कुलपति से कहा कि हमें विश्वविद्यालय की श्रेष्ठता के लिए मिलकर काम करना होगा।

राज्यपाल की यह मुलाकात इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि राजभवन द्वारा जारी किए गए बयानों में विश्वविद्यालय वीसी द्वारा अपने दायित्वों को नहीं निभाने जैसे गंभीर मुद्दों को लेकर उनकी आलोचना की गई थी।

गौरतलब है कि विश्वविद्यालय में छात्रों द्वारा केन्द्रीय मंत्री सुप्रियो को घेरे जाने और उनके साथ हुई धक्का-मुक्की के दौरान कुलपति और प्रो-वाइस चांसलर घायल हो गए थे।

सुप्रियो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने 19 सितंबर को वहां गए थे। वामपंथी झुकाव वाले छात्र संगठनों और तृणमूल कांग्रेस के कुछ सदस्यों ने लगभग पांच घंटे तक सुप्रियो को घेरे रखा। इसके बाद राज्यपाल बृहस्पतिवार की शाम उन्हें वहां से निकाल कर लाए।

धनखड़ जो कि इस विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं, उन्होंने इस बात को गंभीरता से लिया है कि दास शाम में परिसर से रवाना हो गए जबकि छात्रों ने केंद्रीय मंत्री को उस वक्त भी घेरा ही हुआ था।


मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि उनकी अगवानी नहीं करने और प्रदर्शनकारियों द्वारा धक्का मुक्की करने के दौरान पुलिस को नहीं बुलाने पर मंत्री ने कुलपति से कड़े अंदाज में बातचीत की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed