फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Governor CV Ananda Bose pleased to appoint Manoj Pant as Principal Secretary to CM

Bengal: बंगाल की पहली महिला मुख्य सचिव नियुक्त की गईं नंदिनी चक्रवर्ती, सीएम के प्रधान सचिव बने मनोज पंत

Wed, 31 Dec 2025 08:32 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 31 Dec 2025 08:32 PM IST
सार

West Bengal: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने भारतीय  प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी डॉ. मनोज पंत को मुख्यमंत्री का प्रधान सचिव नियुक्त किए जाने पर प्रसन्नता जताई है। वहीं, नंदिनी चक्रवर्ती को राज्य की मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। राज्य में इस पद पर पहुंचने वाली वह पहली महिला हैं। 

विज्ञापन
West Bengal Governor CV Ananda Bose pleased to appoint Manoj Pant as Principal Secretary to CM
बंगाल की पहली महिला मुख्य सचिव नियुक्त की गईं नंदिनी चक्रवर्ती - फोटो : X @IAS_Nandini

विस्तार

पश्चिम बंगाल में इतिहास रचते हुए नंदिनी चक्रवर्ती को राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं। यह नियुक्ति बुधवार को की गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। नंदिनी चक्रवर्ती ने मनोज पंत की जगह ली, जिनकी सेवानिवृत्ति 30 जून को होनी थी। लेकिन उन्हें एक जुलाई से 31 दिसंबर तक छह महीने का विस्तार दिया गया था। चक्रवर्ती पहले राज्य की गृह सचिव थीं। उनके स्थान पर जगदीश प्रसाद मीना को गृह सचिव बनाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: BMC Polls: चुनाव के नामांकन पर बवाल, भाजपा के दो उम्मीदवार बाहर, मीरा-भायंदर में प्रत्याशी की मौत से हड़कंप
विज्ञापन


मनोज पंत को मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के पद पर मुख्य सचिव के रैंक में नियुक्त किया गया है। राज्य सरकार ने कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं। सुंदरबन मामलों के विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अतरी भट्टाचार्य को नेताजी सुभाष प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान का महानिदेशक बनाने का कार्यभार भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर-पारंपरिक और नवीकरणीय ऊर्जा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव वरुण कुमार राय को पर्यटन विभाग का कार्यभार भी सौंपा गया। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रधान सचिव सुरेंद्र गुप्ता को प्रेसिडेंसी प्रभाग के प्रभागीय आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार मिला। उत्तर बंगाल विकास विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव दुष्यंत नारियाला को सुधारात्मक प्रशासन विभाग के साथ-साथ जीटीए के प्रधान सचिव का कार्यभार सौंपा गया।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed