{"_id":"63838dd7d4339079e21d4f61","slug":"west-bengal-governor-cv-anand-bose-takes-over-as-rector-of-visva-bharati-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: आनंद बोस ने विश्वभारती विश्वविद्यालय के रेक्टर का पद संभाला, 23 नवंबर को राज्यपाल पद की शपथ ली थी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: आनंद बोस ने विश्वभारती विश्वविद्यालय के रेक्टर का पद संभाला, 23 नवंबर को राज्यपाल पद की शपथ ली थी
Sun, 27 Nov 2022 09:48 PM IST
शिव शरण शुक्ला
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Sun, 27 Nov 2022 09:48 PM IST
सार
आनंद बोस भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1977 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। वे केरल कैडर से थे। वह 2011 में सेवानिवृत्ति हुए थे। उन्हें 17 नवंबर को पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल बनाया गया था। उन्होंने इस पद पर ला गणेशन की जगह ली है।
विज्ञापन
बंगाल के नवनियुक्त राज्यपाल सीवी आनंद बोस।
- फोटो : Twitter/@KeralaGovernor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगाल के नवनियुक्त राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने प्रतिष्ठित विश्वभारती विश्वविद्यालय के रेक्टर की कुर्सी संभाल ली है। विश्वभारती विश्वविद्यालय बीरभूम जिले के बोलपुर शांतिनिकेतन में स्थित है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने रविवार को एक बयान जारी किया। बयान के मुताबिक, सीवी आनंद बोस को मानदंडों के अनुसार विश्वविद्यालय के नए रेक्टर के रूप में घोषित किया गया। इस कुर्सी पर बोस ने राज्य के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ का स्थान लिया है, जो वर्तमान में देश के उपराष्ट्रपति हैं।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति पद के लिए नामित होने के बाद धनखड़ के जुलाई में राज्यपाल पद से इस्तीफे के बाद बोस से पहले बीच की अवधि में कार्यवाहक राज्यपाल की जिम्मेदारी संभालने वाले ला गणेशन ने हालांकि विश्वभारती विश्वविद्यालय के रेक्टर की कुर्सी नहीं संभाली थीं।
विज्ञापन
इससे पहले सीवी आनंद बोस ने बुधवार यानी 23 नवंबर को राज्यपाल पद की शपथ ग्रहण की थी। उन्होंने कोलकाता में राज्य के राज्यपाल के रूप में पदभार संभाला था। इस दौरान राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मौजूद रहीं। शपथ ग्रहण करने के बाद राज्यपाल ने सीएम ममता से मुलाकात भी की थी।
विज्ञापन
आनंद बोस भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1977 बैच के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। वे केरल कैडर से थे। वह 2011 में सेवानिवृत्ति हुए थे। उन्हें 17 नवंबर को पश्चिम बंगाल के नए राज्यपाल बनाया गया था। उन्होंने इस पद पर ला गणेशन की जगह ली है।