फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West bengal Governor CV Anand Bose health deteriorated admitted to hospital after complaining of chest pain

CV Anand Bose: सीवी आनंद बोस की तबीयत बिगड़ी, सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती

Mon, 21 Apr 2025 03:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 21 Apr 2025 03:20 PM IST
सार

राजभवन के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बोस ने शनिवार को दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद से लौटने के बाद सीने में दर्द की शिकायत की थी। जिसके बाद उन्हें कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन
West bengal Governor CV Anand Bose health deteriorated admitted to hospital after complaining of chest pain
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस की तबीयत बिगड़ गई है। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें कोलकाता के कमांड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल जाना। मुलाकात के बाद ममता बनर्जी ने कहा कि मैं राज्यपाल से मिलने गई थी। उनकी तबीयत ठीक नहीं है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


अपोलो में स्थानांतरित किए जा रहे हैं राज्यपाल बोस
राज्यपाल का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सोमवार दोपहर कमांड अस्पताल पहुंचीं। राज्यपाल की हाल जानने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि राज्यपाल बोस को आगे के इलाज और विशेष देखभाल के लिए कमांड अस्पताल से कोलकाता के अपोलो अस्पताल में स्थानांतरित करने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


हावड़ा के डुमुरजोला हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर में सवार होने से पहले बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा, मैंने राज्यपाल से कमांड अस्पताल में मुलाकात की, क्योंकि वह बीमार हैं। मैंने अपने मुख्य सचिव को इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कल मुर्शिदाबाद से वापस लौटने पर बिगड़ी थी तबियत
राजभवन के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बोस ने शनिवार को दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद से लौटने के बाद सीने में दर्द की शिकायत की थी। राज्यपाल के कार्यालय ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों से पता चलता है कि उनकी हालत फिलहाल स्थिर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed