फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal government will build road on Bhutan border to boost tourism

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भूटान सीमा पर सड़क बनाएगी बंगाल सरकार

Wed, 27 Dec 2017 05:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता
ब्यूरो/अमर उजाला, कोलकाता Updated Wed, 27 Dec 2017 05:09 AM IST
विज्ञापन
West Bengal government will build road on Bhutan border to boost tourism
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल सरकार व्यापार व पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए भूटान सीमा के पास एक सड़क बनाने पर विचार कर रही है। इसके लिए संबंधित विभाग को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट सौंप दी गई है। पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन



पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी हमेशा कहती रही हैं कि पश्चिम बंगाल भूटान के अलावा नेपाल, बांग्लादेश व पूर्वोत्तर राज्यों का प्रवेशद्वार है। सूत्रों ने बताया कि अलीपुरदुआर जिले के बीरपाड़ा से जलपाईगुड़ी जिले के मदारीहाट ब्लाक में स्थित लंकापाड़ा तक भूटान की सीमा से लगी उक्त सड़क के निर्माण पर 136 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए शीघ्र निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। दो लेन वाली इस सड़क पर तीन ब्रिज भी बनाए जाएंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगालः पिता के श्राद्ध के लिए जमा पैसे इलाज के लिए दान दिए
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले यह इलाका आर्थिक रूप से सिर्फ चाय बागानों पर निर्भर था। लेकिन बीते कुछ वर्षों के दौरान बीरपाड़ा कारोबार के केंद्र के तौर पर उभरा है। फिलहाल यह व्यापार के लिहाज से डुआर्स इलाके का सबसे अहम शहर बन गया है। यह सड़क व रेलमार्ग से देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़ा है। 

यहां से गुजरने वाली एशियन हाइवे एक ओर इस शहर को सिलीगुड़ी व जलपाईगुड़ी से जोड़ती है और दूसरी ओर भूटान की राजधानी थिम्पू से। सूत्रों ने बताया कि प्रस्तावित सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर इलाके में पर्यटन गतिविधियों को भी काफी बढ़ावा मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed