{"_id":"63ee687de150ce7afb02e683","slug":"west-bengal-government-should-follow-constitutional-norms-governor-cv-anand-in-letter-to-mamata-banerjee-2023-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करे सरकार...,नंदिनी चक्रवर्ती विवाद के बाद राज्यपाल ने लिखा पत्र","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करे सरकार...,नंदिनी चक्रवर्ती विवाद के बाद राज्यपाल ने लिखा पत्र
Thu, 16 Feb 2023 11:01 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Thu, 16 Feb 2023 11:01 PM IST
सार
राज्यपाल ने 12 फरवरी को चक्रवर्ती को उनके कर्तव्यों से मुक्त कर दिया। इसके बाद भी वह कार्यालय में बनीं रहीं, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पश्चिम बंगाल में राज्यपाल की प्रमुख सचिव नंदिनी चक्रवर्ती मामले में हुए विवाद के बाद राज्यपाल सीवी आनंद ने सीएम ममता बनर्जी को एक पत्र लिखा है। राजभवन के सूत्रों के मुताबिक, राज्यपाल की ओर से लिखे गए पत्र में सरकार से कहा गया है कि वह संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करे। साथ ही उन्होंने पूरे मामले की जांच करने के लिए भी कहा है।
विज्ञापन
दरअसल, राज्यपाल ने 12 फरवरी को चक्रवर्ती को उनके कर्तव्यों से मुक्त कर दिया। इसके बाद भी वह कार्यालय में बनीं रहीं, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया। पश्चिम बंगाल कैडर के 1994 बैच की आईएएस अधिकारी को 15 फरवरी को राज्य के पर्यटन विभाग में स्थानांतरित किया गया था।
विज्ञापन
नई टीम बना रहे बोस
माना जा रहा है कि कार्यभार ग्रहण करने के बाद राज्यपाल सीवी आनंद बोस अपने कार्यालय की देखभाल के लिए अधिकारियों की एक नई टीम बनाने की प्रक्रिया में हैं। पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने भी राजभवन में दिन-प्रतिदिन के कारोबार को चलाने के लिए अपनी पसंद की एक टीम बनाई थी। बता दें, आईएएस नंदिनी चक्रवर्ती को 18 अगस्त, 2022 को तत्कालीन राज्यपाल ला गणेशन के प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया था। पिछले साल 23 नवंबर को गणेशन की जगह बोस के राज्यपाल के रूप में शपथ लेने के बाद भी वह पद पर बनी रहीं।
विज्ञापन