फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal government order to demolish alleged illegal house of John Barla who in minister in Modi cabinet

बंगाल: ममता सरकार ने दिया जॉन बर्ला का 'अवैध' मकान तोड़ने का आदेश, मोदी सरकार में बने हैं मंत्री

Wed, 21 Jul 2021 08:21 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 21 Jul 2021 08:21 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री और अलीपुरद्वार से सांसद जॉन बर्ला पर आरोप है कि उन्होंने जलपाईगुड़ी में चाय बागान की जमीन पर अतिक्रमण करके मकान बनाया है। 

विज्ञापन
West Bengal government order to demolish alleged illegal house of John Barla who in minister in Modi cabinet
जॉन बर्ला - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

हाल ही में मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाए गए जॉन बर्ला के खिलाफ बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने एक्शन लिया है। अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री बर्ला के खिलाफ जलपाईगुड़ी प्रशासन ने लखीपारा टी स्टेट प्रबंधन को कार्रवाई शुरू करने के लिए कहा है। आदेश में उनके अवैध मकान को तोड़ने की बात भी कही गई है।

विज्ञापन


जलपाईगुड़ी की जिलाधिकारी गोडारा बसु ने ब्लॉक भूमि व भूमि राजस्व अधिकारी से रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की है। बसु ने बताया कि केंद्रीय मंत्री बर्ला ने अवैध रूप से जिले के बानारहाट में छामूरछी मोड़ पर सरकारी जमीन पर कब्जा किया और वहां तीन पक्के मकानों का निर्माण करवाया। मामले में कार्रवाई का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने कहा कि जिस जमीन पर केंद्रीय मंत्री ने मकान बनवाए हैं वह किसी की निजी संपत्ति नहीं है। यह लीज पर ली गई जमीन है और यहां पक्का निर्माण नहीं किया जा सकता है। मैंने चाय बागान प्रशासन से अतिक्रमण हटाने और तुरंत वापस लेने को कहा है। मैंने उनसे इस मामले में जल्द से जल्द कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed