फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal government likely to change law to replace governor as visitor of private universities

West Bengal: निजी विश्वविद्यालयों में 'विजिटर' के तौर पर राज्यपाल को हटाएगी बंगाल सरकार, कानून बदलने की तैयारी

Sat, 28 May 2022 10:54 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sat, 28 May 2022 10:54 PM IST
सार

निजी विश्वविद्यालयों में 'विजिटर' के तौर पर राज्यपाल के स्थान पर शिक्षा मंत्री की नियुक्ति करने के लिए पश्चिम बंगाल कैबिनेट की हाल ही में हुई बैठक में एक प्रस्ताव पर चर्चा की गई थी।

विज्ञापन
West Bengal government likely to change law to replace governor as visitor of private universities
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पश्चिम बंगाल सरकार राज्यपाल जगदीप धनखड़ को राज्य के निजी विश्वविद्यालयों में 'अतिथि' या 'विजिटर' के तौर पर हटाने के लिए कानून में संशोधन करने की तैयारी कर रही है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को बताया कि सरकार की योजना इस पद पर राज्य के शिक्षा मंत्री को नियुक्त करने की है। 

विज्ञापन


समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इस पर चर्चा हुई थी और प्रक्रिया की शुरुआत की जा चुकी है।
विज्ञापन


हाल ही में कैबिनेट ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को राज्य सरकार की ओर से संचालित विश्वविद्यालयों में चांसलर के पद पर राज्यपाल के स्थान पर नियुक्त करने का फैसला भी लिया था।अधिकारी ने कहा कि अगर राज्यपाल मुख्यमंत्री को सरकारी विश्वविद्यालयों का चांसलर बनाने के लिए प्रस्तावित विधेयक को मंजूरी नहीं देते हैं तो सरकार अध्यादेश का रास्ता अपनाने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य कैबिनेट ने किया प्रस्ताव का समर्थन
अधिकारी ने कहा कि निजी विश्वविद्यालयों में विजिटर के तौर पर राज्यपाल के स्थान पर शिक्षा मंत्री की नियुक्ति करने के लिए कानून में संशोधन के लिए एक प्रस्ताव है। गुरुवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा हुई थी और सदस्यों ने इस प्रस्ताव के प्रति समर्थन व्यक्त किया था।

अगली बैठक में अनुमति मिलने की उम्मीद
उन्होंने उम्मीद जताई कि अगली बैठक में इस प्रस्ताव को अनुमति मिल जाएगी और कहा कि सरकार जल्द ही इस संबंध में कानूनी विकल्प तलाशेगी। बता दें कि निजी विश्वविद्यायों की स्थापना को लेकर बंगाल सरकार की नीति कहती है कि राज्यपाल को ही विजिटर के तौर पर नियुक्त किया जाए।


विजिटर इन विश्वविद्यालयों के दीक्षांत समारोहों की अध्यक्षता कर सकता है और उसके पास विश्वविद्यालयों के मामलों से संबंधित कोई भी दस्तावेज या सूचना मांगने की शक्ति भी रखता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed