फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Government denied providing helicopter to Governor Jagdeep Dhankhar

प. बंगाल सरकार राज्यपाल को नहीं देगी हेलीकॉप्टर, सड़क मार्ग से मुशिर्दाबाद जाएंगे धनकड़

Fri, 15 Nov 2019 01:51 AM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 15 Nov 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
West Bengal Government denied providing helicopter to Governor Jagdeep Dhankhar
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनकड़ - फोटो : पीटीआई

पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने राज्यपाल जगदीप धनकड़ को हेलीकॉप्टर देने से इनकार कर दिया। राज्यपाल को मुर्शिदाबाद जिले के फरक्का में एक कार्यक्रम में शामिल होने जाना था। राजभवन के मुताबिक राज्यपाल को शुक्रवार सुबह निकलना था। 

विज्ञापन


हेलीकॉप्टर के लिए सरकार से पहले ही अनुरोध किया गया था, लेकिन जवाब नहीं आया। इसी हफ्ते सरकार ने राज्यपाल को नदिया जिले के शांतिपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भी हेलीकॉप्टर देने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन


इस बीच, तृणमूल कांग्रेस ने राज्यपाल के हेलीकॉप्टर मांगने को बेतुका बताते हुए कहा कि यह जनता के पैसे का दुरुपयोग है। सूत्रों के मुताबिक अब राज्यपाल सड़क मार्ग से करीब 600 किमी लंबी यात्रा करके कार्यक्रम में शामिल होने जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, राज्य सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि प्रशासनिक कारणों से हेलीकॉप्टर उपलब्ध नहीं कराया जा सका। दूसरी ओर, राज्य की वरिष्ठ मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य ने कहा कि राज्यपाल ने हेलीकॉप्टर की मांग का स्पष्ट कारण नहीं बताया था। मुख्यमंत्री भी कई बार से कार से लंबी यात्रा करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed