{"_id":"5e62b3be8ebc3eeb5b7734ae","slug":"west-bengal-government-asked-candidates-in-colleges-and-universities-about-their-origin-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल सरकार ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी में नौकरी के उम्मीदवारों से मांगी मूल देश की जानकारी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल सरकार ने कॉलेज और यूनिवर्सिटी में नौकरी के उम्मीदवारों से मांगी मूल देश की जानकारी
Sat, 07 Mar 2020 02:04 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 07 Mar 2020 02:04 AM IST
विज्ञापन
जादवपुर यूनिवर्सिटी
सरकारी सहायता प्राप्त कॉलेज और विश्वविद्यालयों में नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों से उनके मूल देश की जानकारी देने संबंधी बंगाल सरकार की एक अधिसूचना पर विवाद पैदा हो गया है। तमाम शिक्षक संगठनों ने इस पर गहरी नाराजगी जताई है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी उक्त अधिसूचना में आवेदन करने वालों को अपने मूल देश की जानकारी देनी होगी। इसके अलावा महिला उम्मीदवारों को स्वास्थ्य के दूसरे पहलुओं के साथ अपने गर्भाशय और डिंबाशय के बारे में भी जानकारी देनी होगी कि यह दोनों अंग ठीक से काम करते हैं या नहीं।
विज्ञापन
जादवपुर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ ने इस अधिसूचना पर गहरी नाराजगी जताई है। संगठन के महासचिव पार्थ प्रतीम राय ने कहा कि यह समझना मुश्किल है कि उम्मीदवारों से यह बताने को क्यों कहा जा रहा है कि वे मूल रूप से कहां के रहने वाले हैं। इस अधिसूचना को तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आखिर महिला उम्मीदवारों के गर्भाशय औऱ डिंबाशय के बारे में जान कर सरकार क्या करेगी? इसका नौकरी से क्या संबंध है।
विज्ञापन