फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal: Former CJ UU Lalit will be the head of Vice Chancellor Appointment Committee, SC gave orders

West Bengal: कुलपति नियुक्ति समिति के प्रमुख होंगे पूर्व मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित, सुप्रीम कोर्ट ने दिए आदेश

Mon, 08 Jul 2024 03:55 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Mon, 08 Jul 2024 03:55 PM IST
सार

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में कुलपतियों की नियुक्ति के लिए गठित होने वाली समिति का प्रमुख पूर्व मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित को बनाया है। 

विज्ञापन
West Bengal: Former CJ UU Lalit will be the head of Vice Chancellor Appointment Committee, SC gave orders
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत के मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित को पश्चिम बंगाल में राज्य द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की नियुक्ति की निगरानी के लिए खोज-सह-चयन समिति का प्रमुख सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को नियुक्त किया। टीएमसी और पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस के साथ विवाद चल रहा है कि राज्य के विश्वविद्यालयों को संचालित कैसे किया जाए?
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस और सत्तारूढ़ टीएमसी सरकार के बीच राज्य के विद्यालयों के संचालन को लेकर विवाद है। राज्यपाल राज्य द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति भी है। सोमवार को इस मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई करते हुए न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ ने निर्देश दिया कि एक समिति का गठन किया जाए। जिसके पूर्व मुख्य न्यायाधीश यूयू ललित प्रमुख होंगे। उन्होंने निर्देश दिया कि दो सप्ताह के भीतर समिति गठित की जाए। राज्य सरकार और राज्यपाल कार्यालय दोनों ही पैनल के गठन पर सहमत हो गए। समिति में न्यायमूर्ति ललित के अलावा पांच सदस्य शामिल होंगे। ये प्रत्येक विश्वविद्यालय में कुलपतियों की नियुक्ति के लिए वर्णानुक्रम में तीन नामों का एक पैनल तैयार करेंगे। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि पूरी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए निर्धारित समय अवधि तीन महीने है।
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अध्यक्ष द्वारा अनुमोदित समिति की सिफारिशें मुख्यमंत्री को प्रस्तुत की जाएंगी। उन्होंने कहा, "यदि मुख्यमंत्री को कोई उम्मीदवार अनुपयुक्त लगता है, तो सहायक सामग्री और टिप्पणियां दो सप्ताह के भीतर कुलाधिपति (राज्यपाल) को भेज दी जाएंगी।" समिति का पारिश्रमिक राज्य द्वारा वहन किया जाएगा। पूर्व सीजेआई ललित को समिति की प्रत्येक प्रभावी बैठक के लिए तीन लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन नहीं पांच सदस्यीय समिति करेगी कुलपतियों की खोज
पश्चिम बंगाल विधानसभा ने राज्य द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों में कुलपतियों की नियुक्ति के लिए गठित खोज समिति में सदस्यों की संख्या तीन से बढ़ाकर पांच करने के लिए एक संशोधन विधेयक पारित किया था। भाजपा ने पश्चिम बंगाल विश्वविद्यालय कानून (संशोधन) विधेयक, 2023 का विरोध करते हुए आरोप लगाया था कि नई खोज समिति कुलपतियों की नियुक्ति पर सत्तारूढ़ पार्टी के नियंत्रण को और बढ़ाएगी। शीर्ष अदालत कलकत्ता उच्च न्यायालय के 28 जून, 2023 के आदेश के खिलाफ पश्चिम बंगाल सरकार की अपील पर सुनवाई करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल द्वारा 11 राज्य संचालित विश्वविद्यालयों में इन संस्थानों के पदेन कुलाधिपति के रूप में अंतरिम कुलपति  नियुक्त करने के आदेश में कोई अवैधता नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed