फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   west bengal five members of family including two children two women were found dead in their house

पश्चिम बंगाल: एक ही परिवार के पांच सदस्य मिले मृत, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

Sun, 08 Nov 2020 01:55 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 08 Nov 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
west bengal five members of family including two children two women were found dead in their house
बंगाल में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव मिले हैं - फोटो : ANI

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर जिले में रविवार को एक परिवार के पांच सदस्य अपने घर में मृत पाए गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। 
तपन पुलिस थानांतर्गत जमालपुर गांव में पुलिस के एक दल ने सुबह छह बजे परिवार के सदस्यों के शव बरामद किए। मृतकों की पहचान 33 वर्षीय अनूप बर्मन, अनूप की मां उलुबाला बर्मन, पत्नी मल्लिका बर्मन और दस वर्ष से कम आयु की दो बेटियां - ब्यूटी बर्मन और स्निग्धा बर्मन के रूप में की गई है।

विज्ञापन
 

अधिकारी ने अनुसार, अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि मामला हत्या का है या आत्महत्या। लेकिन हत्या की आशंका है। स्थानीय लोगों ने अनूप के घर में उसका शव छत से लटका हुआ देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी।


कैंसर पीड़ित था अनूप 
अधिकारी ने कहा कि अनूप कैंसर से पीड़ित था और इलाज के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। उन्होंने कहा कि ऐसा हो सकता है कि सभी की हत्या की गई हो या अनूप ने परिवार के सदस्यों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। अधिकारी ने कहा कि अनूप को इलाज के लिए पैसे की जरूरत थी, इसलिए उसने हाल ही में जमीन बेची थी। स्वास्थ्य कारणों से वह घर का खर्चा नहीं चला पा रहा था।


अधिकारी ने कहा, ''परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर कहा जा सकता है कि अनूप ने अपनी मां, पत्नी और बच्चों की हत्या करने के बाद फांसी लगा ली। हम अभी मामले की जांच कर रहे हैं।'' उन्होंने कहा कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद अधिक जानकारी मिल पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed