{"_id":"648af139aa9cce889503d8a5","slug":"west-bengal-firing-on-three-candidates-going-to-file-nomination-in-uttar-dinajpur-condition-of-one-critical-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: उत्तर दिनाजपुर में नामांकन भरने जा रहे तीन उम्मीदवारों पर गोलीबारी, एक की मौत, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: उत्तर दिनाजपुर में नामांकन भरने जा रहे तीन उम्मीदवारों पर गोलीबारी, एक की मौत, दो की हालत गंभीर
Thu, 15 Jun 2023 06:08 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 15 Jun 2023 06:08 PM IST
सार
राज्य चुनाव आयुक्त राजीव सिंहा ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें इस मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।
विज्ञापन
West Bengal Panchayat Election
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के नामांकन भरने के दौरान तीन लोगों पर गोलीबारी की गई, जिसमें एक की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। सीपीआई(एम) ने दावा किया है कि तीनों ही घायल व्यक्ति वामपंथ और कांग्रेस के समर्थक हैं। नामांकन भरने के लिए चोपड़ा ब्लॉक जाते समय ही तीनों पर गोली चलाई गई थी।
राज्य चुनाव आयुक्त राजीव सिंहा ने इस घटना पर अपनी प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें इस मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट नहीं मिली है।
सीपीआई(एम) राज्य सचिव मोहम्मद सलीम ने इस हमले के लिए टीएमसी पर आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट कर इस घटना की जानकारी देते हुए कहा- 'उत्तर दिनाजपुर के चोपड़ा ब्लॉक में अभी-अभी तीन उम्मीदवारों पर गोलीबाजी की गई। वामपंथी और कांग्रेस के उम्मीदवार नामांकन भरने ब्लॉक दफ्तर जा रहे थे।'
विज्ञापन
सत्तारूढ़ टीएमसी ने इस आरोप को नकार दिया है। राज्य में पंचायत चुनाव आठ जुलाई को होने वाला है। इस चुनाव में नामांकन भरने की आखिरी तारीख शुक्रवार 16 जून है।