फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Female doctor murder case mamata banerjee statement union minister reacts news in hindi

Bengal: ममता बनर्जी के बयान पर भाजपा का वार, महिला डॉक्टर से दुष्कर्म को छिपाने की कोशिश का लगाया आरोप

Fri, 16 Aug 2024 01:02 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 16 Aug 2024 01:02 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि भीड़ छात्र आंदोलन से जुड़ी नहीं थी। उन्होंने कहा कि आरजी कर अस्पताल में जिन लोगों ने तोड़फोड़ की, वे सभी छात्र आंदोलन में शामिल नहीं थे। वे सभी बाहर वाले थे।

विज्ञापन
West Bengal Female doctor murder case mamata banerjee statement union minister reacts news in hindi
नित्यानंद राय - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की हत्या के मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान ने एक नया बवाल खड़ा कर दिया। दरअसल, आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में प्रदर्शन के बीच ही कुछ अज्ञात प्रदर्शनकारियों ने इमरजेंसी वॉर्ड में घुसकर तोड़फोड़ किया। इस तोड़फोड़ में तृणमूल कांग्रेस के गुंडों का हाथ बताया जा रहा है। इस बीच सीएम ममता बनर्जी ने इस तोड़फोड़ के लिए वाम दल औक राम (भाजपा) को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि वाम दल पश्चिम बंगाल में अशांति फैलाने के लिए राम (भाजपा) का साथ दे रहे हैं। मुख्यमंत्री के इस बयान पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्या और दुष्कर्म को छिपाने के लिए सीएम ऐसे बयान दे रही हैं। 
विज्ञापन


ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने ममता बनर्जी के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी बिलकुल गलत हैं। यह सब टीएमसी का षड़यंत्र है। वह इस जघन्य अपराध को छिपाने के लिए ऐसे बयान दे रही हैं।"
विज्ञापन


सीएम ममता बनर्जी के बयान पर भाजपा के प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "ममता बनर्जी को बंगाल के लोगों ने नकार दिया है। उन्हें मालूम है कि लोग उनके खिलाफ खड़े हैं। जब बंगाल की महिलाएं सीएम से इस्तीफा मांग रही हैं तो वह जनता का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही हैं। उनकी राजनीतिक रणनीति में सबसे दुखद बात यह है कि यह केवल एक वोट बैंक की राजनीति बनकर रह गई। लगातार पूरा देश उनसे पूछ रहा कि उनके मन में हिंदुओं के लिए नफरत क्यों है? आज लोगों को यह समझ आ रहा है कि राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा, ममता बनर्जी और अखिलेश यादव को जोड़ने वाली चीज का आधार हिंदू नफरत है" 
विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, "उनका (सीएम ममता बनर्जी) बयान उनकी वोट बैंक की राजनीति को दर्शाता है। 2021 के विधानसभा चुनाव में उनके राजनीतिक राजनीतिकार ने कहा था कि उनकी गिनती 30 फीसदी आबादी में होती है। हम सभी को मालूम है कि 30 फीसदी आबादी की गिनती में आने का क्या मतलब है। उनके दिल में किसके लिए प्यार और किसके लिए नफरत है, ये हम उनके बयान से पता लगा सकते हैं।"

ममता बनर्जी का भाजपा पर आरोप
ममता बनर्जी ने कहा कि भीड़ छात्र आंदोलन से जुड़ी नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि ये सभी भाजपा के लोग हैं, जिन्होंने अस्पताल के इमरजेंसी वॉर्ड में तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा, "आरजी कर अस्पताल में जिन लोगों ने तोड़फोड़ की, वे सभी छात्र आंदोलन में शामिल नहीं थे। वे सभी बाहर वाले थे। मैंने कई वीडियो में देखा। मेरे पास तीन वीडियो हैं और मैं देख सकती हूं कि कुछ लोग राष्ट्र ध्वज लेकर हैं। वे भाजपा के लोग हैं।"

सीएम ममता बनर्जी ने घटना के दौरान संयम बरतने के लिए पुलिस की भी सराहना की। उन्होंने कहा, "कल पुलिस पर हमला हुआ, उनमें से एक उपायुक्त (डीसी) था जो सुरक्षा उद्देश्यों के लिए वहां मौजूद था, और दो प्रभारी अधिकारी (ओसी) थे। एक घंटे तक वे लापता थे और जब उन्हें ढूंढा गया तब वे बेहोश पाए गए। उनसे सिर से खून बह रहा था। मैंने पुलिस को सुबह के तीन बजे इसकी जानकारी दी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मैं उन्हें शुभकामनाएं देना चाहती हूं कि उन्होंने अपना धैर्य नहीं खोया।" 


उन्होंने आगे कहा, "अब यह मामला हमारे हाथ में नहीं है, यह अब सीबीआई के पास जा चुका है। इससे हमें कोई दिक्कत नहीं।" महिला प्रशिक्षु डॉक्टर की हत्या के मामले में उन्होंने कहा कि इसकी एकमात्र सजा मृत्युदंड है।

क्या है मामला?
आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है। मृतक मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन विभाग की स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की छात्रा और प्रशिक्षु डॉक्टर थीं। गुरुवार को अपनी ड्यूटी पूरी करने के बाद रात के 12 बजे उसने अपने दोस्तों के साथ डिनर किया। इसके बाद से महिला डॉक्टर का कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह उस वक्त मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया जब चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न अवस्था में डॉक्टर का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन और लैपटॉप बरामद किया गया। पोस्टमॉर्टम की शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना हुई थी। जूनियर महिला डॉक्टर का शव गद्दे पर पड़ा हुआ था और गद्दे पर खून के धब्बे मिले। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मृतक महिला डॉक्टर के मुंह और दोनों आंखों पर था। गुप्तांगों पर खून के निशान और चेहरे पर नाखून के निशान पाए गए। होठ, गर्दन, पेट, बाएं टखने और दाहिने हाथ की उंगली पर चोट के निशान थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed