फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West bengal female doctor murder case CBI probe TMC leaders news in hindi

डॉक्टर रेप-हत्याकांड: TMC सांसद ने CBI से कमिश्नर को हिरासत में लेकर पूछताछ की मांग की, प्रवक्ता ने किया विरोध

Sun, 18 Aug 2024 12:19 PM IST
श्वेता महतो एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: श्वेता महतो Updated Sun, 18 Aug 2024 12:19 PM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष ने पार्टी के राज्यसभा सदस्य द्वारा पुलिस आयुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की मांग पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और इशका कड़ा विरोध किया।

विज्ञापन
West bengal female doctor murder case CBI probe TMC leaders  news in hindi
कुणाल घोष - फोटो : ANI

विस्तार

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना पर अब सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस में ही सिर फुटव्व्ल शुरू हो गया है। तृणमूल कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने इस मामले में सीबीआई से कोलकाता के पुलिस कमिश्नर को हिरासत में लेकर पूछताछ की मांग कर दी, वहीं तृणमूल कांग्रेस के ही एक अन्य वरिष्ठ नेता ने इसका विरोध कर दिया। पूरे घटनाक्रम को लेकर तृणमूल कांग्रेस के अंदर ही घमासान मचा हुआ है। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर राय ने शनिवार रात को एक्स पर पोस्ट करते हुए सीबीआइ से कोलकाता के पुलिस कमिश्नर (सीपी) विनीत गोयल और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की मांग की है। उन्होंने मांग की कि सीबीआई को निष्पक्षता से काम करना चाहिए।
विज्ञापन


हॉल की दीवार क्यों ढहाई गई
उन्होंने कहा कि हिरासत में लेकर पूछताछ इसलिए जरूरी है, ताकि पता चल सके कि महिला डॉक्टर से दुष्कर्म व हत्या के बाद उसकी आत्महत्या की कहानी किसने और क्यों फैलाई। जहां से शव मिला था, उस हॉल की दीवार क्यों गिराई गई। तीन दिन बाद खोजी कुत्ते का इस्तेमाल क्यों किया गया। ऐसे सैकड़ों सवाल हैं। बता दें कि राय ने इससे पहले आरजी कर की घटना के खिलाफ 14 अगस्त की रात में महिलाओं के राज्यव्यापी धरने व विरोध प्रदर्शन का भी खुलकर समर्थन किया था। महिलाओं के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए वह धरने में भी शामिल हुए थे। उन्होंने साफ कहा था कि चाहे कुछ भी हो जाए, इस भयावह घटना का सबको मिलकर विरोध करना होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


मैं भी न्याय का समर्थक, लेकिन मांग का विरोध करता हूः कुणाल
इस बीच, तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुणाल घोष ने पार्टी के राज्यसभा सदस्य द्वारा पुलिस आयुक्त को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की मांग पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और इशका कड़ा विरोध किया। घोष ने राय के पोस्ट के पर जवाब देते हुए लिखा, मैं भी आरजी कर मामले में न्याय की मांग करता हूं। लेकिन पुलिस कमिश्नर (सीपी) के मामले में इस मांग का पुरजोर विरोध करता हूं। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद सीपी ने अपनी तरफ से पूरी कोशिश की है। निजी तौर पर सीपी अपना काम कर रहे थे और जांच सकारात्मक दिशा में थी। मेरे वरिष्ठ नेता की तरफ से इस तरह की पोस्ट दुर्भाग्यपूर्ण है।

निचले स्तर पर पहुंच गई है राज्य मशीनरीः सुकांत
टीएमसी नेता की मांग पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने कहा है टीएमसी, यहां तक कि आपके अपने सदस्य भी स्वीकार करते हैं कि संदीप घोष और सीपी विनीत एक युवा डॉक्टर के भयावह दुष्कर्म और हत्या से कहीं अधिक में शामिल हैं। यह राज्य मशीनरी नए निचले स्तर पर पहुंच गई है। पार्टी के सदस्य अब इस सरकार पर ही सवाल उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed