{"_id":"612d61bf8ebc3e678e1fd024","slug":"west-bengal-famous-bengali-writer-buddha-dev-guha-passed-away-pm-modi-and-mamata-banerjee-expressed-grief","type":"story","status":"publish","title_hn":"पं. बंगाल: प्रसिद्ध बांग्ला लेखक बुद्धदेव गुहा के निधन पर पीएम मोदी व ममता बनर्जी ने जताया शोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पं. बंगाल: प्रसिद्ध बांग्ला लेखक बुद्धदेव गुहा के निधन पर पीएम मोदी व ममता बनर्जी ने जताया शोक
Tue, 31 Aug 2021 04:24 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता
Published by: Kuldeep Singh
Updated Tue, 31 Aug 2021 04:24 AM IST
सार
- बांग्ला के प्रसिद्ध लेखक बुद्धदेव गुहा को उनकी कृतियों कोयलेर काछे (कोयल नदी के किनारे), कोजागर, एकटू उस्नोतर जोन्नोय, मधुकरी, जंगलमहल, चोरोयबेति आदि के लिए विशेष तौर पर याद किया जाएगा
विज्ञापन
प्रसिद्ध बांग्ला लेखक बुद्धदेव गुहा
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्ला के प्रसिद्ध लेखक और मधुकरी सहित दर्जनों कृतियों के रचनाकार बुद्धदेव गुहा का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। परिजनों ने बताया कि कोरोना के बाद की समस्याओं के कारण एक निजी अस्पताल में रविवार देर रात उनका निधन हुआ।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी व सीएम ममता बनर्जी ने जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा, बुद्धदेव गुहा का लेखन बहुमुखी था और वह पर्यावरण के प्रति बेहद संवेदनशील थे। उनकी रचना का कई पीढ़ियों ने आनंद लिया। उनका जाना साहित्य जगत के लिए बड़ी क्षति है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि गुहा को इस महीने के शुरू में बेचैनी और संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इससे पहले अप्रैल में वह कोरोना संक्रमण के कारण 33 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहे थे।
विज्ञापन
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी गुहा के निधन पर संवेदना जताते हुए कहा कि उनके निधन से बांग्ला साहित्य में खालीपन आ जाएगा। बुद्धदेव का जन्म 29 जून, 1936 को कोलकाता में हुआ था।
उनका बचपन बारिसाल (अब बांग्लादेश) में बीता था। गुहा को उनकी कृतियों कोयलेर काछे (कोयल नदी के किनारे), कोजागर, एकटू उस्नोतर जोन्नोय, मधुकरी, जंगलमहल, चोरोयबेति आदि के लिए विशेष तौर पर याद किया जाएगा।