फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal Explosion in BJP leader relative house Kunal Ghosh taunt will CBI-NSG investigate

West Bengal: भाजपा नेता के रिश्तेदार के घर में विस्फोट, कुणाल घोष का तंज- क्या सीबीआई-NSG करेगी मामले की जांच

Sat, 27 Apr 2024 07:46 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 27 Apr 2024 07:46 PM IST
सार

बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि संदेशखाली में हथियार जब्त हुआ है। इसका कोई सबूत नहीं है। सीबीआई ने राज्य पुलिस को सूचित किए बिना तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने शक जताया कि बरामद वस्तुएं जरूर केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने ही वहां रखी होंगी।

विज्ञापन
West Bengal Explosion in  BJP leader relative house Kunal Ghosh taunt will CBI-NSG investigate
कुणाल घोष। - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के बशीरहाट में एक भाजपा नेता के रिश्तेदार के घर पर विस्फोट हो गया। विस्फोट में कई लोग घायल हो गए। हादसे को लेकर तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा पर निशाना साधा है। टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा कि विस्फोट के कारण हसनाबाद पंचायत क्षेत्र में भाजपा नेता निमाई दास के रिश्तेदार के घर की छत उड़ गई। कई लोग घायल हो गए। क्या अब इस घटना की जांच के लिए सीबीआई और एनएसजी हस्तक्षेप करेगी। 

विज्ञापन

घोष ने भाजपा पर साधा निशाना
घोष ने दावा किया कि निमाई दास अक्सर बीएल संतोष जैसे वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों के साथ सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। उन्होंने निशाना साधते हुए कहा कि सभी ने देखा कि शुक्रवार को कैसे सीबीआई ने एनएसजी के साथ मिलकर संदेशखाली में एक सुनसान जगह पर स्थित घर से हथियारों की बरामदगी का नाटक किया। भाजपा नेता के रिश्तेदार के घर पर विस्फोट हुआ क्या इस घटना की जांच के लिए सीबीआई या फिर एनएसजी को नहीं आना चाहिए। घोष ने मांग की है कि दास को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया जाए।

विज्ञापन

ममता बनर्जी बोलीं- सीबीआई ने ही यहां हथियार रख दिए
मामले में बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने कहा कि संदेशखाली में हथियार जब्त हुआ, इसका कोई सबूत नहीं है। आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सीबीआई ने राज्य पुलिस को सूचित किए बिना तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने शक जताया कि बरामद वस्तुएं जरूर केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों ने ही वहां रखी होंगी। बंगाल में अगर कोई पटाखा भी चलता है तो एनआईए, सीबीआई, एनएसजी जांच करने आ जाती हैं। ऐसा लगता है कि जैसे कोई युद्ध चल रहा हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा प्रवक्ता ने दी प्रतिक्रिया
भाजपा प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि टीएमसी को पहले संदेशखाली में हथियारों के स्रोत को स्पष्ट करना चाहिए।  हालांकि, मामले में पुलिस का कहना है कि वे मामले की जांच कर रहे हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed