फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal elections 2021 BJP candidate says party pressurizing for not Fight Election

पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा उम्मीदवार का दावा, ‘चुनाव नहीं लड़ने का दबाव डाल रही पार्टी’

Sun, 28 Mar 2021 03:26 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर अजाला, वर्धमान
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, वर्धमान Published by: देव कश्यप Updated Sun, 28 Mar 2021 03:26 AM IST
सार

  • भाजपा उम्मीदवार तपन बागड़ी का दावा, पूर्वी वर्धमान जिले का पार्टी नेतृत्व उन पर चुनाव नहीं लड़ने का दबाव डाल रहा है।

विज्ञापन
West Bengal elections 2021 BJP candidate says party pressurizing for not Fight Election
भाजपा (सांकेतिक चित्र) - फोटो : social media

विस्तार

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की गलसी (सुरक्षित) विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार तपन बागड़ी ने शनिवार को दावा किया कि पूर्वी वर्धमान जिले का पार्टी नेतृत्व उन पर चुनाव नहीं लड़ने का दबाव डाल रहा है क्योंकि उनके खिलाफ छेड़छाड़ का एक 'झूठा' मामला लंबित है। उन्होंने धमकी दी कि यदि उन्हें चुनाव नहीं लड़ने दिया गया तो वह आत्मदाह कर लेंगे।

बागड़ी की उम्मीदवारी की घोषणा नई दिल्ली से की गई थी। उन्होंने दावा किया कि पार्टी के कई नेताओं के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के मामले लंबित हैं, फिर भी उन्हें उम्मीदवार बनाया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि वह सोमवार को भाजपा उम्मीदवार के तौर पर नामाकंन पत्र दाखिल करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष अभिजीत ने कहा कि बागड़ी को शुक्रवार को मामले से संबंधित दस्तावेज जमा करने के लिए कहा गया था और उन्होंने ऐसा किया भी। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों को पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के पास भेज दिया गया है। साथ ही उन्होंने इस बात से इनकार किया कि बागड़ी पर चुनाव न लड़ने का दबाव डाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- पश्चिम बंगाल चुनाव: नतीजों में दिखेगी भाजपा को 'किसान आंदोलन' की चोट, 25 रैलियां करेंगे अन्नदाता

पश्चिम बंगाल-असम में पहले चरण का मतदान खत्म
वहीं पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया। चुनाव आयोग ने बताया कि शाम पांच बजे तक पश्चिम बंगाल  में 79.79 और असम में 72.14 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पश्चिम बंगाल में 30 सीटों पर जबकि असम में 47 सीटों पर मतदान हुआ।

चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में 10,288 ईवीएम (बैटल यूनिट और कंट्रोल यूनिट) और इतनी ही संख्या में वीवीपैट मशीनों का उपयोग हुआ। वहीं असम में 11,537 ईवीएम और 37 वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed