फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West bengal : Election Commission said no evidence of attack on mamata banerjee in Nandigram it is accident Verdict TMC BJP

फैसला: चुनाव आयोग ने कहा- नंदीग्राम में ममता पर हमले का कोई सबूत नहीं

Sun, 14 Mar 2021 02:06 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 14 Mar 2021 02:06 PM IST
विज्ञापन
West bengal :  Election Commission said  no evidence of attack on mamata banerjee in Nandigram  it is accident Verdict TMC BJP
ममता बनर्जी - फोटो : ANI

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कथित हमले को लेकर पर्यवेक्षकों और मुख्य सचिव की रिपोर्ट पर चुनाव आयोग ने रविवार को बैठक की। इसके बाद चुनाव आयोग ने ममता पर हमले की आशंका को खारिज कर दिया है। चुनाव आयोग ने कहा कि नंदीग्राम में ममता बनर्जी पर हमले के कोई सबूत नहीं हैं। यह एक हादसा था।

विज्ञापन


चुनाव आयोग ने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लगी चोट एक हादसा है। निर्वाचन आयेग की ओर से पर्यवेक्षकों और मुख्य सचिव अलपन बंदोपाध्याय की रिपोर्ट में हमले का जिक्र नहीं है, चोट की वजह भी नहीं बताई गई है। आयोग ने कहा कि यह हमला नहीं, एक हादसा था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 


ममता बोलीं, हम निडर होकर लड़ेंगे 
चुनाव आयोग के फैसल के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर कहा कि हम निडर होकर लड़ते रहेंगे। ममता ने कहा कि बंगाल की जनता का दर्द मेरे दर्द से ज्यादा है।ममता ने ट्वीट किया, "हम निर्भीक होकर लड़ते रहेंगे। मैं अभी भी बहुत दर्द में हूं, लेकिन उससे ज्यादा मुझे अपने लोगों का दर्द महसूस हो रहा है। अपने राज्य की रक्षा की लड़ाई में हमें बहुत नुकसान हुआ है और आगे भी हम किसी भी तरह की तकलीफ उठाने को तैयार हैं, लेकिन हम अपनी जमीन बचाने के लिए लड़ते रहेंगे। किसी के सामने झुकेंगे नहीं।" 

बता दें कि चोट लगने के बाद ममता बनर्जी आज पहली चुनाव प्रचार के लिए पहुंची हैं। वे व्हीलचेयर पर बैठकर रोड शो कर रही हैं।  

तृणमूल कांग्रेस ने तीसरी बार चुनाव घोषणा पत्र जारी करने का कार्यक्रम स्थगित किया
वहीं तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र जारी करने के कार्यक्रम को रविवार को तीसरी बार टाल दिया। हालांकि, कार्यक्रम स्थगित करने का कोई कारण नहीं बताया गया है।

ममता बनर्जी का रविवार शाम को अपने कालीघाट स्थित आवास पर पार्टी का घोषणापत्र जारी करने का कार्यक्रम था। वरिष्ठ तृणमूल नेता ने कहा, ‘घोषणा पत्र जारी करने के कार्यक्रम को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है। इसे जल्द जारी किया जाएगा।’

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed