फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   West Bengal election BJP nominated daily wage laborers wife as its candidate from Saltora seat

पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने दिहाड़ी मजदूर की पत्नी को सल्तोरा सीट से बनाया उम्मीदवार

Thu, 18 Mar 2021 10:00 AM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांकुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांकुरा Published by: प्रियंका तिवारी Updated Thu, 18 Mar 2021 10:00 AM IST
सार

  • पिछले दो बार से सल्तोरा सीट से तृणमूल के स्वपन बारुई ने हासिल की थी जीत
  • इस बार टीएमसी ने नए उम्मीदवार संतोष कुमार मंडल को मैदान में उतारा 

विज्ञापन
West Bengal election BJP nominated daily wage laborers wife as its candidate from Saltora seat
पश्चिम बंगाल: बांकुरा जिले की सल्तोरा सीट से भाजपा की उम्मीदवार बनीं चंदना बौरी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल में 27 मार्च से आठ चरणों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। राज्य में चुनाव जीतने के लिए सभी पार्टियां जनता के बीच अपनी छाप छोड़ने का एक भी मौका जाने नहीं दे रहीं। ऐसा ही कुछ राज्य की सत्ता में काबिज होने की इच्छा रखने वाली भारतीय जनता पार्टी भी कर रही है। दरअसल, भाजपा ने राज्य की बांकुरा स्थित सल्तोरा सीट से एक दिहाड़ी मजदूर की पत्नी को टिकट दे दिया है। माना जा रहा है कि ऐसा करने के पीछे भाजपा का उद्देश्य है कि लोगों में यह संदेश जाए कि आम लोग भी अपनी लगन और ईमानदारी से एक नेता बन सकते हैं।

विज्ञापन


भाजपा उम्मीदवार बनकर हाल ही में अपना नामांकन दाखिल करने वाली 30 वर्षीय चंदना बौरी ने जानकारी दी है कि तीन बकरी, तीन गाय, एक झोपड़ी, बैंक में जमा नकद मिलाकर उनके पास कुल 31,985 रुपये की संपत्ति है। वहीं, चंदना के पति सरबन एक राजमिस्त्री हैं। उन्हें एक दिन के काम के 400 रुपये मिलते हैं। चंदना भी अपने पति के काम में हाथ बंटाती हैं। दोनों मनरेगा कार्ड धारक हैं और उनके तीन बच्चे भी हैं।  बता दें चंदना के घर में शौचालय नहीं है। इसके अलावा पीने के पानी के लिए नल की व्यवस्था भी नहीं है। ऐसे में उन्हें बाहर जाकर पानी लाना पड़ता है।
विज्ञापन


चंदना ने कहा, 'हमें शौच के लिए पास के मैदान तक जाना होता था. पिछले साल हमें 60,000 रुपये की प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किस्त मिली और दो पक्के कमरे बनाए गए।’ वहीं, अपनी उम्मीदवारी पर बात करते हुए उन्होंने कहा, 'मुझे स्थानीय लोगों से आठ मार्च को अपनी उम्मीदवारी के बारे में पता चला। मैं एक गरीब परिवार से आती हूं। मुझे उम्मीदवार बनाकर भाजपा ने दिखाया है कि एक नेता बनने के लिए किसी की आर्थिक स्थिति मजबूत हो यह जरूरी नहीं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सत्तारूढ़ पार्टी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, 'तृणमूल भ्रष्ट है। टीएमसी ने कोई विकास कार्य नहीं किया है, जो भी पैसा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल्याणकारी योजनाओं के लिए भेजा है, उसे जेब में रख लेते हैं। शौचालय से लेकर घर की योजनाओं तक के लिए लोगों को तृणमूल के लोगों को पैसा देना पड़ता है।' गौरतलब है कि चंदना जिले में सीनियर भाजपा सदस्य के रूप में जानी जाती हैं। वह गंगाजलघाटी ब्लॉक के केलई गांव में रोजाना सुबह आठ बजे कमल के प्रिंट वाली भगवा रंग की साड़ी पहनकर एक मेटाडोर वाहन में चुनाव प्रचार के लिए निकलती है।


बता दें, अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र सल्तोरा को तृणमूल के स्वपन बारुई ने पिछले दो बार के चुनाव के दौरान 10,000 से अधिक मतों के अंतर से जीता था। वहीं, इस बार पार्टी ने नए उम्मीदवार संतोष कुमार मंडल को मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed