{"_id":"6327221dc0226e78844cd8b0","slug":"west-bengal-election-2022-results-bjp-wins-election-in-nandigram-cooperative-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: नंदीग्राम सहकारी निकाय में टीएमसी को झटका, भाजपा ने 12 में से 11 सीटें जीतीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: नंदीग्राम सहकारी निकाय में टीएमसी को झटका, भाजपा ने 12 में से 11 सीटें जीतीं
Sun, 18 Sep 2022 07:20 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 18 Sep 2022 07:20 PM IST
सार
सहकारी निकाय का चुनाव रविवार को हुआ था। इस दौरान दोनों दलों के बीच झड़पें भी हुई थीं।
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में भाजपा ने एक सहकारी निकाय के चुनाव में जीत हासिल की। यह भाजपा विधायक और विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी का निर्वाचन क्षेत्र है। भेकुटिया समये कृषि समिति की 12 में से 11 सीटों पर भगवा पार्टी ने जीत हासिल की। इस पर पहले टीएमसी का कब्जा था। अधिकारी ने 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हरा दिया था।
विज्ञापन
जिले के एक अधिकारी ने बताया कि टीएमसी ने केवल एक सीट जीती है। सहकारी निकाय का चुनाव रविवार को हुआ था। इस दौरान दोनों दलों के बीच झड़पें भी हुई थीं। इस बीच एक विजयी भाजपा उम्मीदवार ने आरोप लगाया कि टीएमसी ने मतदान को बाधित करने के लिए बाहरी लोगों को लाने की कोशिश की लेकिन आम मतदाताओं ने उनके गेमप्लान को विफल कर दिया।
विज्ञापन
एक स्थानीय पंचायत समिति सदस्य को कुछ महिलाओं ने घेर लिया और हाथापाई की। टीवी चैनलों पर यह दृश्य देख सभी दंग रह गए। उस सदस्य ने अपना नाम नहीं बताया, पर वह टीएमसी से जुड़ा हुआ था। नंदीग्राम थाने के कर्मियों ने उसे बचाया। संपर्क करने पर टीएमसी प्रवक्ता ने सहकारी चुनाव या घटना पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन